फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh Bachchan shared story about screening of sholay in italy on kbc 18

KBC 18: 'सुबह 3 बजे तक..', अमिताभ बच्चन ने सुनाया ‘शोले’ का किस्सा; बताया कैसे दो हजार लोगों ने देखी फिल्म

Sat, 15 Aug 2026 06:29 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Aug 2026 06:29 PM IST
सार

Amitabh Bachchan On Sholay: अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच शो के हालिया एपिसोड पर बिग बी ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की स्क्रीनिंग से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।

विज्ञापन
amitabh Bachchan shared story about screening of sholay in italy on kbc 18
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा साझा किया। उन्होंने शो के दौरान अपनी मशहूर फिल्म 'शोले' के प्रति दर्शकों के प्रेम से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
विज्ञापन

इटली मे हुई थी स्पेशल स्क्रीनिंग 
केबीसी के हालिया एपिसोड के दौरान अमिताभ ने कहा, ‘हाल ही में योजना बनी कि फिल्म ‘शोले’ को अच्छे प्रिंट में रिलीज किया जाए। फिल्म हेरिटेज के सदस्य शिवेंद्र सिंह जी ने इसका काम किया। इटली में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। भाईसाहब आप यकीन नहीं करेंगे, वहां पर बोलोग्ना एक जगह है जहां एक बहुत बड़ा आंगन हैं। वहां पर करीब 2000 इटालियंस ने रात के 11 बजे से सुबह 3 बजे तक शोले देखी।'

विज्ञापन

amitabh Bachchan shared story about screening of sholay in italy on kbc 18
फिल्म 'शोले' - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन में भी हुई थी स्पेशल स्क्रीनिंग 
बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘शोले’ को अच्छे प्रिंट में कई जगहों पर री-रिलीज किया गया। एक महीने पहले ही ‘शोले’ की स्क्रीनिंग लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी रखी गई थी। 15 अगस्त 1975 के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने आज अपनी रिलीज के 51 साल पूरे कर लिए हैं।

amitabh Bachchan shared story about screening of sholay in italy on kbc 18
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' 
'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी जगत का एक मशहूर क्विज शो है। इस शो को कई साल से अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इसका 18वां और नया सीजन हाल ही में शुरू हुआ है। इस सीजन के पहले एपिसोड में सनी देओल और आमिर खान, प्रीति जिंटा के साथ फिल्म 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed