फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ‘बंटवारा 1947’ को मिला 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा? सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन किया कितना कलेक्शन

Sat, 15 Aug 2026 06:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

Movie Batwara 1947 Day 2 Box office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को आज सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। क्या 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा उठाते हुए यह फिल्म अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकी? इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को क्या यह बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे सकी? जानिए।

विज्ञापन
Batwara 1947 Day 2 Box office Collection Saturday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सिनेमाघरों में इमरान हाशमी अभिनीत और नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ ही सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘आवारापन 2’ आगे रही। लेकिन क्या शनिवार को फिल्म ‘बंटवारा 1947’ कुछ बेहतर परफॉर्म बॉक्स ऑफिस पर कर पाई? जानिए, इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में। 

 

Batwara 1947 Day 2 Box office Collection Saturday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? 

  • सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की है। 
  • दूसरे दिन इस फिल्म का शुरुआती कलेक्शन 7.67 करोड़ रुपये हुआ। पहले दिन इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 13.42 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के प्रीति जिंटा, शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आए। 

 

Batwara 1947 Day 2 Box office Collection Saturday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या ‘आवारापन 2’ का मुकाबला कर सकी सनी की फिल्म?

  • फिल्म ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन 15.21 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। 
  • पहले दिन भी ‘आवारापन 2’ ने 22 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 37.21 करोड़ रुपये हो चुका है। देखा जाए तो रिलीज के दूसरे दिन भी सनी देओल की फिल्म कलेक्शन के मामले में  ‘आवारापन 2’ से पिछड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Batwara 1947 Day 2 Box office Collection Saturday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

‘बंटवारा 1947’ का इन फिल्मों से भी है थिएटर में मुकाबला 

  • इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भी लगी है। वहीं साउथ की ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी हाल ही में रिलीज हुई। शनिवार को इन फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है। 
  • सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को 5.20   करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 452.50 करोड़ रुपये हो चुका है।  
  • साउथ फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने रिलीज के 9वें दिन 2.33 रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 47.09 करोड़ रुपये हो चुका है। देखा जाए तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ का खेल बिगाड़ रही हैं। 

 

विज्ञापन
Batwara 1947 Day 2 Box office Collection Saturday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
फिल्म 'बंटवारा 1947' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
क्या है ‘बंटवारा 1947’ फिल्म की कहानी?
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाती है। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed