फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kumar Sanu Says Movie Mafia Pressured Him To Sing Vulgar Songs In The 1990s

Kumar Sanu: 'मूवी माफिया के दबाव से बच नहीं पाया', कुमार सानू ने अभद्र गाने को लेकर कही ये बात

Sat, 15 Aug 2026 06:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

Kumar Sanu Songs: कुमार सानू की जिंदगी के कई किस्से मशहूर हैं। अब उन्होंने अपनी जिंदगी के एक अहम पहलू पर बात की है। उनके मुताबिक वह कभी-कभी मूवी माफिया के दबाव में आ जाते थे।

विज्ञापन
Kumar Sanu Says Movie Mafia Pressured Him To Sing Vulgar Songs In The 1990s
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर सिंगर कुमार सानू अभद्र गानों के खिलाफ हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले पर बात की है। एक नए इंटरव्यू में, उन्होंने उन गानों के बारे में बात की जिन्हें उन्होंने 1990 के दशक में अपने करियर के पीक पर गाने के लिए चुना था। उन्होंने कहा कि वह ऐसे गानों से बचते थे जो अच्छे नहीं बल्कि अभद्र थे। हालांकि, कभी-कभी उन्हें 'मूवी माफिया' के दबाव में आना पड़ता था।
विज्ञापन

Kumar Sanu Says Movie Mafia Pressured Him To Sing Vulgar Songs In The 1990s
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
मूवी माफिया के दबाव में आए कुमार सानू
जूम के साथ बातचीत में कुमार सानू ने कहा, 'मेरा एक उसूल था कि मैं अपने गानों में अभद्रता नहीं लाऊंगा। मगर एक-दो बार ऐसा हुआ जब मैं इस पर टिक नहीं पाया। इसकी वजह यह थी कि मुझ पर इतना दबाव था कि मुझे लगा कि मुझे उन्हें गाना ही होगा, नहीं तो चीजें ठीक नहीं होंगी।'

'शुभ दिन बधाई का', अलग अंदाज में अमिताभ बच्चन ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं; KBC को लेकर लिखी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Kumar Sanu Says Movie Mafia Pressured Him To Sing Vulgar Songs In The 1990s
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम@kumarsanuofficial
क्या उसूलों पर कायम रहे सिंगर?
  • कुमार सानू के मुताबिक ‘मूवी माफिया’ के प्रेशर के बावजूद, वह अपने उसूलों पर कायम हैं।
  • उनके पास एक-दो गाने, जैसे ‘बज गया तबला तबेले में…’, इस कैटेगरी में आते हैं।
  • इसके अलावा, उन्होंने हमेशा एकदम अभद्र गानों से परहेज किया है। 
  • वह आज तक इसी उसूल पर टिके हुए हैं। 
  • इससे उनका नुकसान तो बहुत हुआ मगर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

Kumar Sanu Says Movie Mafia Pressured Him To Sing Vulgar Songs In The 1990s
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial
कुमार सानू के मशहूर गाने
कुमार सानू को हिंदी फिल्म म्यूजिक में सबसे मशहूर आवाजों में से एक माना जाता है। 1990 के दशक की उनकी हिट फिल्मों में 'मेरा दिल भी कितना पागल है', 'एक लड़की को देखा', 'दो दिल मिल रहे हैं', 'तुम मिले दिल खिले', 'तुझे देखा तो यह जाना सनम', 'आंखों की गुस्ताखियां', 'चुरा के दिल मेरा', 'बाजीगर ओ बाजीगर', 'यह काली-काली आंखें' और 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed