राम चरण बोले- 'भारतीय होने पर गर्व'; कमल हासन ने आजादी को कहा देवी; साउथ सेलेब ने दीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई
Happy Independence Day 2026: आज 15 अगस्त को आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर साउथ सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट साझा किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हैं। 80वें आजादी पर्व पर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। साउथ जगत के कई दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए किसने क्या कहा?
राम चरण बोले- 'भारतीय होने पर गर्व'
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा है, 'इस अद्भुत देश का हिस्सा होने पर गर्व है। जय हिंद'।
Happy Independence Day to every Indian 🇮🇳
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) August 15, 2026
Proud to be a part of this incredible nation. Jai Hind.🫡
कमल हासन को याद आईं महाकवि भारती की पंक्तियां
दिग्गज साउथ एक्टर और पॉलिटिशियन कमल हासन ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हे आजादी की देवी, भले ही तुम मुझे करोड़ों मुसीबतें देकर नष्ट कर दो, फिर भी मैं तुम्हारी पूजा करना कभी नहीं भूलूंगा'। आगे लिखा है, 'भारती की ये पंक्तियां सदा अमर रहेंगी। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए'।
बता दें कि महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती ने स्वतंत्रता को एक देवी के रूप में देखा और उसका आह्वान किया था। अपनी कविताओं में भारती ने आजादी को अत्यंत पवित्र, जीवन के लिए अनिवार्य और दैवीय शक्ति के रूप में वर्णित किया था।
‘கோடி இன்னல் விளைந்தெனை அழித்திட்டாலும் சுதந்திர தேவி, நின்னைத் தொழுதிடல் மறக்கிலேனே’ என்கிற பாரதி வரிகள் என்றும் சாஸ்வதம். சக இந்தியர்க்கு சுதந்திர தின வாழ்த்துகள்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) August 15, 2026
साउथ के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
80వ స్వాతంత్ర దినోత్సవ శుభాకాంక్షలు. Wishing everyone a Happy Independence Day. Jai Hind 🇮🇳
— Jr NTR (@tarak9999) August 15, 2026
अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, 'सभी को आजादी के पर्व की बधाई। जय हिंद'
नागार्जुन ने भी एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे बताया, 'तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो द्वारा आयोजित 'सुरक्षा तिरंगा' कार्यक्रम में नागरिकों को शपथ दिलाना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात थी'।
happy Independence Day to all !
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) August 15, 2026
It was an absolute honour and privilege to administer the pledge to the citizens at Suraksha Tiranga event conducted by the Telangana cyber security bureau. https://t.co/bhA64auzt3 pic.twitter.com/PAA8W8TTOG