फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mansoor Ali Khan Dance Scene Remove From Surya Movie Karuppu Actor Expressed Share Bad Experience

Karuppu: ‘मेरे योगदान को…’, अभिनेता मंसूर ने जाहिर की नाराजगी; क्यों सूर्या की ‘करुप्पु’ से हटा था डांस सीन?

Sat, 15 Aug 2026 10:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Aug 2026 10:38 PM IST
सार

Mansoor Ali Khan Scene Remove From Movie Karuppu: सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ ने दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म के एक अभिनेता मंसूर अली खान ने अपने साथ हुए खराब बर्ताव और एक डांस सीन हटाए जाने का जिक्र हाल ही में किया। 

 

विज्ञापन
Mansoor Ali Khan Dance Scene Remove From Surya Movie Karuppu Actor Expressed Share Bad Experience
साउथ अभिनेता सूर्या और मंसूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@mansoor_alikhan_offl

विस्तार

अभिनेता मंसूर अली खान चेन्नई में साउथ फिल्म 'ऑल पास' के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आए। यहां पर उन्होंने फिल्म ‘करुप्पु’ से जुड़ा एक अनुभव साझा किया। वह इस बात को बताते हुए नाराज भी नजर आए। उन्होंने इस मेकर्स के व्यवहार को लेकर बात की। 

विज्ञापन

सीन हटाने पर दुखी हुए अभिनेता मंसूर 

मंसूर अली खान ने इवेंट में कहा, ‘मुझे बहुत दुख हुआ है। मैंने सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' में काम किया था। मैंने 'नांगा नालु पेरु एंगालुक्कु बयम किदायथु…' गाने में विलेन के साथ डांस किया था। आर.जे. बालाजी ने हमसे परफॉर्म करने के लिए कहा था और हमने प्रसाद लैब्स में पूरे जोश के साथ डांस किया था। मैं फिल्म में अपना काम दिखाने के लिए अपने बेटों को थिएटर लेकर गया लेकिन फिल्म में वह सीन हटा दिया गया था।’ 

विज्ञापन

मेकर्स को अभिनेता ने सुनाई खरी-खोटी

मंसूर अली खान आगे कहते हैं, ‘बेटे ने मुझसे सीन हटाए जाने के बारे में पूछा तो मैंने इतना ही कहा कि हम क्या कर सकते हैं?मैंने उस सीन के लिए बहुत मेहनत की थी। मैं पूछता हूं कि आप इसे क्यों छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? एक एक्टर के योगदान को क्यों दबाया जा रहा है? मैंने 350 फिल्मों में काम किया है। आपको मुझे कोई रोल देने की जरूरत नहीं है। लेकिन मेरे योगदान को क्यों छिपा रहे हैं? आप मुझे छिपा रहे हैं और खुद को बड़ा दिखा रहे हैं। असली 'करुप्पु' तो मैं हूं।’ 

Mansoor Ali Khan Dance Scene Remove From Surya Movie Karuppu Actor Expressed Share Bad Experience
फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में ये कलाकार भी आए थे नजर 
'करुप्पु' फिल्म को डायरेक्टर और एक्टर आर.जे. बालाजी ने निर्देशित किया था। फिल्म में लीड रोल में सूर्या थे। अभिनेत्री के तौर पर तृषा कृष्णन नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed