बोनालु उत्सव में शरीक होने पर ट्रोलिंग के बाद फूट-फूटकर रोईं फारिया अब्दुल्ला; 'काफिर' कहने वालों को दिया जवाब
Faria Abdullah Breaks Down: तेलुगु अभिनेत्री फारिया अब्दुल्ला बीते दिनों बोनालु सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। आलोचना और नेगेटिव कमेंट्स पर फारिया ने रिएक्शन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोनालु उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के बाद अभिनेत्री फारिया अब्दुल्ला को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स कथित तौर पर 'काफिर' कह रहे हैं। ट्रोल किए जाने के बाद फारिया ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपना रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वे फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं।
क्यों किया जा रहा फारिया को ट्रोल?
दरअसल, टॉलीवुड एक्ट्रेस फारिया ने बीते दिनों हैदराबाद के पुराने शहर स्थित श्री महाकालेश्वर अम्मावरी मंदिर में बोनालु उत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान फारिया ने अन्य महिलाओं के साथ बोनम उठाया। वे इस उत्सव में पूरे हर्षोल्लास के साथ डांस करते हुए नजर आईं।
उनका यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फारिया की मुस्लिम पहचान पर सवाल उठाने लगे। इसे लेकर अभिनेत्री ने अब ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
फारिया ने अपनी मुस्लिम पहचान पर बात की
फारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए अपनी मुस्लिम आस्था और पहचान पर बात करती दिखी हैं। फारिया इसमें रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र इस वीडियो में किया है। वे कहती हैं 'मेरे पिता कन्वर्टेड मुस्लिम हैं। क्या आप समझते हैं इसका क्या मतलब है? उन्होंने इस्लाम अपनाया क्योंकि उन्हें यह धर्म पसंद आया था'।
फारिया ने वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में आगे फारिया कहती हैं कि उन्होंने बचपन से हमेशा इस्लाम के खूबसूरत पहलुओं को देखा और सीखा है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग उन्हें 'काफिर' कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे गलत राह की तरफ बढ़ रही हैं। इस तरह की नेगेटिव बातें करने वालों को संबोधित करते हुए फारिया ने कहा कि वे नफरत के बदले भी प्यार भेजती रहेंगी।
- फारिया ने कहा, 'मुझे पेड़, पत्थर और तितलियों समेत अपने आसपास की हर चीज में ईश्वर और जिंदगी नजर आती है'।
- अपनी बात रखते हुए फारिया अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और ऑन कैमरा रोने लगीं।
- फारिया के इस वीडियो पर कई यूजर्स और फैंस उनके सपोर्ट में आए हैं।
- लोग उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं और प्यार भेज रहे हैं।