फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor

Antara Banerjee: कपड़े उतारकर रेजर से किया हमला! विवादों में टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी; जानें पूरा मामला

Sun, 16 Aug 2026 04:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Aug 2026 04:21 PM IST
सार

Antara Banerjee Attacked With Razor: मॉडल और अभिनेत्री अंतरा बनर्जी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। रेलवे पुलिस से हुई झड़प के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। अंतरा पर आरोप है कि उन्होंने आरपीएफ के जवान पर रेजर से हमला करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : अमर उजला

विस्तार

मॉडल और अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ट्रेन में हुई एक घटना के चलते चर्चा में हैं। बीतें दिनों अरावली एक्सप्रेस में सफर के दौरान अभिनेत्री की आरपीएफ के जवान के साथ बहस हुई। आरोप है कि इस बहस के दौरान अंतरा ने जवान पर रेजर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
क्या है पूरा मामला? 
  • यह मामला 12 अगस्त का बताया जा रहा है जब अंतरा बनर्जी शूटिंग के लिए सूरत जा रही थीं।
  • उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था। मगर वह एसी कोच में बैठ गईं।
  • कोच में बैठने के बाद एक्ट्रेस और बाकि यात्रियों के बीच बहस हो गई।
  • मामला संभालने के लिए वहां रेलवे पुलिस के जवान पहुंचे।
  • आरपीएफ कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद आरोप है कि अंतरा ने एक जवान पर रेजर से हमला कर दिया।
  • मामले में अंतरा पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
गुस्से में आ गई अंतरा
यह घटना कथित तौर पर बोरीवली और दहानू के बीच हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बनर्जी से आरक्षित सीट खाली करने को कहा गया था। मगर एक्ट्रेस नहीं मानी इसके बाद टिकट कलेक्टर ने आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। आरपीएफ के सहायक सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने कथित तौर पर सबसे पहले हस्तक्षेप किया। मगर अंतरा गुस्से में आ गईं।
विज्ञापन

who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
खिड़की तोड़ने का भी किया प्रयास
पुलिस का कहना है कि गुस्से में आकर अंतरा ने अपने कपड़े उतार दिए और एक रेजर ब्लेड निकाल लिया। बताया जाता है कि इस घटना में मिश्रा घायल हो गए और बनर्जी भी कथित तौर पर घायल हो गईं। इतना ही नहीं, अंतरा ने कोच से बाहर निकलने की कोशिश में खिड़की तोड़ने का भी प्रयास किया।

who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
ट्रेन में टिकट ना मिलने से थीं नाराज
आगे अंतरा को दहानू स्टेशन पर उतार दिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अगली सुबह बोरीवली रेलवे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार अंतरा ट्रेन में टिकट न मिलने से काफी नाराज थीं।

who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
नोटिस जारी कर रिहा किया
रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरा पर 13 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उन पर सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, चोट पहुंचाने और अधिकारियों का अपमान करने का मामला दर्ज हुआ। बाद में नोटिस जारी करते हुए अंतरा को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
कौन हैं अंतरा बनर्जी? 
अंतरा कई टीवी शो, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्ममेकर लोम हर्ष की फिल्म 'ये है इंडिया' में एक पत्रकार का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह एकता कपूर के एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान अभिनीत शो 'कसौटी जिंदगी के' में भी नजर आई थीं। 2019 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था।

who is antara banerjee kasautii zindagii kay fame actress arrested for attacking rpf personnel with razor
अंतरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @meantarabanerjee
इस फिल्म से किया बॉलीवुड में डेब्यू

इस शो के अलावा अंतरा 'सावधान इंडिया', 'लाल इश्क' और 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' जैसे शोज में भी नजर आईं। वह 'बढ़ो बहू' में पिंकी अहलावत के किरदार में भी दिखी थीं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'द शौकीन्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed