फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohail Khan shares Lovely photo with his Mother Salma Khan aka Sushila Charak says My mama is the strongest

Sohail Khan: मां की गोद में सिर रखकर सुकून से आराम फरमाते नजर आए सोहेल खान, बोले- 'मेरी मां सबसे मजबूत हैं'

Mon, 17 Aug 2026 03:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

Sohail Khan Photo: अभिनेता सोहेल खान ने अपनी मां सलमा खान के साथ आज सोमवार को एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Sohail Khan shares Lovely photo with his Mother Salma Khan aka Sushila Charak says My mama is the strongest
सोहेल खान-सलमा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sohailkhanofficial

विस्तार

सोहेल खान बीते दिनों रियलिटी शो 'द अलायंस' में नजर आए थे। इसके खत्म होने के बाद उन्होंने इसकी सक्सेस पर पार्टी भी रखी, जहां कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इस शो के बाद सोहेल अब फैमिली के साथ फुरसत के पल बिता रहे हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन

मां पर प्यार लुटाते दिखे सोहेल खान
अभिनेता सोहेल खान ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां सलमा के साथ फोटो साझा की है, जिसमें वे मां की गोद में सिर रखकर सुकून से लेटे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी मम्मा सबसे मजबूत हैं'। साथ ही रेड हार्ट इमोजी बनाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

कुशाल टंडन से प्रतीक तक, सेलेब्स ने किए कमेंट
सोहेल खान की यह तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'द अलायंस' के बाद वे फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोहेल अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैमिली फोटोज शेयर करते हैं। उनकी इस तस्वीर पर नेटिजंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दुनिया की सारी सहूलियत एक तरफ और मां की गोद में सिर रखकर सोना एक तरफ'। 
  • यूजर्स लिख रहे हैं, 'कमाल की जगह है मां की गोद, यहां सारी टेंशन खत्म हो जाती हैं'।
  • सोहेल खान के इस पोस्ट पर प्रतीक सहजपाल और कुशाल टंडन समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। 


विज्ञापन

घटते वजन और पेट की तकलीफ पर की थी बात
बता दें कि सोहेल खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि रियलिटी शो से आने के बाद उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम हुई थी। ऐसा वजन कम होने के चलते हुआ। सोहेल ने एचटी के साथ इंटरव्यू के दौरान यह जिक्र किया था। दरअसल, सोहेल खान के अचानक कम हुए वजन को लेकर फैंस भी चिंतित हैं। 
इस बारे में जब एक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। शुरुआत में क्लॉस्ट्रोफोबिक (बंद जगह में होने वाली घबराहट) महसूस हुई। घर में घुसने के पहले वीक पेट की तकलीफ ने मुश्किल बढ़ाई'। एक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका वजन किसी दवा या फैट बर्नर से नहीं, बल्कि रियलिटी शो 'द अलायंस' के दौरान हुई पेट की बीमारी और खान-पान में बदलाव के कारण घटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed