फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Rents Out 3 Floors In Mumbai For Rs 33 Lakh Per Month

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने मुंबई में किराए पर दीं 3 मंजिलें, हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये; जानें मामला

Mon, 17 Aug 2026 06:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 17 Aug 2026 06:56 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Rents Out 3 Floors In Mumbai For Rs 33 Lakh Per Month
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग

विस्तार

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ शो होस्ट कर रहे हैं और इसी के चलते वे काफी चर्चाओं में हैं। लेकिन अब एक्टर एक और वजह से खबरों में आ गए हैं। 

विज्ञापन

किराए पर दी 3 मंजिलें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी की तीन मंजिलें न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B प्राइवेट लिमिटेड' को किराए पर दी हैं। इसके बदले उन्हें हर महीने 33 लाख रुपये किराया मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह डील पांच साल के लिए हुई है।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Rents Out 3 Floors In Mumbai For Rs 33 Lakh Per Month
अमिताभ बच्चन - फोटो : IANS

8428 वर्ग फीट की है पूरी जगह

  • अमिताभ बच्चन ने अंधेरी वेस्ट के ओशीवारा स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग की तीन ऊपरी मंजिलें किराए पर दी हैं।
  • इन तीनों मंजिलों का कुल कारपेट एरिया करीब 8,428 वर्ग फीट है।
  • यह लीज 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई है।
  • प्रॉपर्टी के लिए करीब 392 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रति महीने का किराया तय किया गया है।
  • 5 साल की पूरी लीज अवधि में किराए से अमिताभ बच्चन को करीब 21.88 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

Amitabh Bachchan Rents Out 3 Floors In Mumbai For Rs 33 Lakh Per Month
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग

1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट

  • डील के तहत ट्रूनेटिव ने 1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा की है।
  • इसके अलावा हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है।
  • इस प्रॉपर्टी के साथ कंपनी को बिल्डिंग की तय पार्किंग में 9 गाड़ियां पार्क करने का अधिकार भी मिला है।
  • अमिताभ बच्चन और ट्रूनेटिव की तरफ से इस डील को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Rents Out 3 Floors In Mumbai For Rs 33 Lakh Per Month
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी प्रॉपर्टी किराए पर दे चुके हैं बिग बी

  • यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने मुंबई में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी किराए पर दी हो।
  • साल 2023 में उन्होंने मुंबई की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में चार ऑफिस यूनिट्स वॉर्नर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिए थे।
  • उस डील में उन्हें हर महीने 17.30 लाख रुपये किराया मिलता था।
  • यह लीज मार्च 2024 से शुरू हुई थी और इसमें 12 डेडिकेटेड पार्किंग स्लॉट भी शामिल थे।

Amitabh Bachchan Rents Out 3 Floors In Mumbai For Rs 33 Lakh Per Month
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अयोध्या में भी बढ़ा रहे हैं रियल एस्टेट निवेश

  • अमिताभ बच्चन ने सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि अयोध्या में भी अपनी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट बढ़ाई है।
  • अयोध्या में उन्होंने जमीन में बड़ा निवेश किया है।
  • एचटी रियल एस्टेट समिट में अभिनंदन लोढ़ा ने बताया था कि अमिताभ बच्चन ने खुद उनसे अयोध्या में जमीन खरीदने को लेकर संपर्क किया था।
  • उन्होंने बताया कि उन्हें यह कॉल रात करीब 3 बजे, जब वह ऑस्ट्रेलिया में थे, तब आया था।


ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के पिता IMPPA से करेंगे मुलाकात, 'डॉन 3' विवाद पर होगी बात; इस फिल्म की शूटिंग में जुटे एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed