‘मेरे विवाद के चलते पापा की नौकरी गई’, रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा; सुशांत सिंह राजपूत केस पर बोलीं एक्ट्रेस
Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने साल 2020 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपनी जिंदगी में आए मुश्किल दौर के बारे में बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिया ने बताया कि सुशांत सिंह केस के समय सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके विवाद की वजह से उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
सरनेम पता चलते ही नौकरी देने से किया इनकार
रिया इन दिनों शो ‘ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में पहुंचीं, जहां दोनों ने रिया की जिंदगी के ‘चैप्टर 2’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान रिया ने बताया कि सुशांत की मौत और उसके बाद हुई जांच और गिरफ्तारी के बीच उनके परिवार को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रिया ने अपने पिता की नौकरी से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘पापा को शहर के एक बहुत बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की बहुत बड़ी नौकरी मिली थी। फिर उन्हें मेरा सरनेम पता चला और उन्होंने कहा, ‘सॉरी, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, तो आप यहां काम नहीं कर सकते।’
रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं और मेडिकल कॉर्प्स में एडमिनिस्ट्रेटर और डॉक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
सुशांत की मौत के बाद बदली रिया की जिंदगी
- 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को काफी मीडिया ट्रायल और सोशल बॉयकॉट का सामना करना पड़ा था।
- उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
- बाद में CBI की क्लोजर रिपोर्ट से रिया को बड़ी राहत मिली।
- रिपोर्ट में उन्हें सुशांत की मौत से जुड़े मामले में किसी आरोप के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया।
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन ने की ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की जमकर तारीफ, पोस्ट शेयर कर डायरेक्टर और एक्टर पर कही ये बात