Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने जताई ‘जन गण मन’ पर आपत्ति, बोले- ‘यह क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में..’
Mukesh Khanna On Jan Gan Man : मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' को हटाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने 'वंते मातरम' को प्राथमिकता देने की बात भी कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बेबाक अंदाज के लिए मुकेश खन्ना काफी मशहूर हैं। हाल ही में अपने के बयान को लेकर एक्टर चर्चा में हैं। उन्होंने वंदे मातरम तो लेकर सरकार के एक अपील की है।
वंदे मातरम को लेकर क्या बोले मुकेश ?
शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘जन गण मन' क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था, वो भारत का राष्ट्रगान नहीं है। बल्कि 'वंदे मातरम' है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया है। मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि दो साल पहले उन्होंने भी 'वंदे मातरम' गाना रिकॉर्ड किया था, और अब उसे वह जल्द ही रिलीज करेंगे।
जन गण मन हमारा नहीं
अपनी बातचीत में आगे मुकेश ने कहा, ‘तीन साल पहले मैं ये बात बोल चुका हूं कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाए। ये 'जन गण मन' हमारा नहीं है। ये क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में उनके मान में रवींद्रनाथ टैगोर ने स्तुति गान लिखा था। उसको हमने मान लिया। 'भाग्य विधाता पंजाब सिंध',अरे ये हमारा नहीं है। हमारा है 'वंदे मातरम', जिसे लता जी ने गाया है।'
खुद भी रिकॉर्ड किया है ‘वंदे मातरम’
मुकेश खन्ना ने खुद भी वंदे मातरम गाना रिकॉर्ड किया है। इसे वह एक साल के अंदर रिलीज करेंगे। अपनी बातचीत में आगे एक्टर ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैंने धृष्टता की थी कल्याणजी-आनंद जी भाई के साथ। दो साल हो गए वो गाना पड़ा है मेरे पास। मैंने 7 मिनट का 'वंते मातरम' गाना रिकॉर्ड किया है, जो आइकॉनिक बन जाएगा। मैं चाहता हूं कि जितनी जल्दी हो सके 'जन गण मन' को हटाओ और 'वंते मातरम' को लाओ।'
Mumbai, Maharashtra: On the National Song Vande Mataram being rendered during the Independence Day celebrations at the Red Fort for the first time, Actor Mukesh Khanna says, "I had said this three years ago as well; Vande Mataram should be made the national song. Jana Gana Mana… pic.twitter.com/aGo7pmzVhF
— IANS (@ians_india) August 15, 2026