फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Awarapan 2: क्या 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘आवारापन 2’? जानें तीसरे दिन की कितनी कमाई

Sun, 16 Aug 2026 07:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Aug 2026 07:49 PM IST
सार

Movie Awarapan 2 Day 3 Box office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले और दूसरे दिन धमाकेदार कलेक्शन किया। जानिए, तीसरे दिन क्या इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ? क्या यह फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन पाएगी?  

विज्ञापन
Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani
बाॅक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन 2’ को आज सिनेमाघरों में तीसरा दिन है। जानिए, रविवार को यह फिल्म अपने खाते में कितने रुपये जमा कर सकी। और क्या सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से ज्यादा कलेक्शन करने में इमरान की फिल्म कामयाब हुई? जानिए, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में।  

Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani
फिल्म ‘आवारापन 2’ - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने कितना कमाया? 

  • सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 17.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है।  
  • इस फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 73.55 करोड़ रुपये हो चुकी है। जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। 
  • ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। 
  • बता दें कि ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही अपनी फ्रैंचाइजी फिल्म ‘आवारापन’ के लाइफस्टाइल कलेक्शन को पार कर लिया था। ‘आवारापन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ क्या रहा हाल?  

  • ‘आवारापन 2’ के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने तीसरे दिन 5.47 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कुल कमाई भी अब तक 24.72 करोड़ रुपये हुई है। 
  • फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से कलेक्शन की दौड़ में ‘आवारापन 2’ आगे निकल गई है। 
  • फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' क्या दे सकी ‘आवारापन 2’ को टक्कर? 

इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भी लगी है। रविवार को इस फिल्म ने भी अच्छी कमाई की है। 

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के 18वें दिन यानी रविवार को 6.36   करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 463.81 करोड़ रुपये हो चुका है।  

विज्ञापन
Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी? 
नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है। वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है। जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed