Viral video: रवि किशन को देख मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो
Ravi Kishan Dance With Paps: इन दिनों रवि किशन का डांस, उनकी बातों पर खूब मीम्स बन रहे हैं। अपने ऐसे ही एक वायरल डांस स्टेप्स को वह पैपराजी के साथ करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ अभिनेता और सांसद रवि किशन छाए हुए हैं। उनके कुछ मीम्स भी बहुत चर्चा में हैं। फैंस रवि किशन पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। अपने वायरल डांस स्टेप्स पर वह एक पैपराजी के साथ डांस करते दिखे। पैपराजी को गले भी लगाया।
रवि किशन के पीछे मुन्ना भैया-गुड्डू पंडित ने भी ताल से ताल मिलाई
रवि किशन वायरल वीडियो में पैपराजी के साथ डांस कर रहे हैं। वहीं पीछे से फिल्म ‘मिर्जापुर’ के अभिनेता दिव्येंदु और अली फजल भी नजर आ रहे हैं, वह भी फनी अंदाज में रवि किशन के डांस स्टेप्स को फॉलो रहे हैं।
फिल्म ‘मिर्जापुर’ में दिव्येंदु और अली फजल ने मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित का रोल किया है।
दिव्येंदु और अली फजल के साथ रवि ने दिए पोज
एक अन्य वायरल वीडियो में रवि किशन ने दिव्येंदु और अली फजल के साथ फोटो क्लिक करवाए। यह तीनों इस मौके पर हंसते-मुस्कुराते नजर आए। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि तीनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिर्जापुर' को प्रमोट करने के लिए किसी इवेंट में शामिल हुए हैं।
बीते दिनों संसद के बाहर पीटीआई से की गई बातचीत में रवि किशन ने अपने वायरल मीम्स पर कहा था, ‘मेरे मौन व्रत के दौरान जेन जी ने मुझे निशब्द कर दिया। जेन जी ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, वह कमाल का है और यह रुक नहीं रहा। यह दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।’
रवि किशन आगे कहते हैं, ‘मैं उन सभी युवाओं, उन सभी जेन जी को आमंत्रित करता हूं जो इस देश का भविष्य हैं, जो एक दिन भारत की संसद में आएंगे। मैं आपकी बुद्धिमत्ता को सलाम करता हूं। आप लोग जिस तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं, वह अविश्वसनीय है। आप लोगों ने मुझे, मेरे स्टाइल, मेरे शब्दों, मेरे नाम और यहां तक कि मेरी शोहरत को भी एक बहुत बड़े और असाधारण स्तर पर पहुंचा दिया है।’
एक्टिंग के वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं रवि किशन?
इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।
View this post on Instagram