फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Takes Dig at Dimagi Naxals Says Spot And Mark These People Around You And Run

‘दीमक की तरह दिमाग को खा जाएंगे’, पीएम मोदी के बाद कंगना ने ‘दिमागी नक्सल’ लोगाें पर कसा तंज; बोलीं- दूर भागिए

Sun, 16 Aug 2026 10:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Aug 2026 10:37 PM IST
सार

Kangana Ranaut Takes Dig at Dimagi Naxals: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सशस्त्र नक्सलवाद खत्म हो रहा है लेकिन दिमागी नक्सल सोच रखने वाले लोग अशांति फैलाते हैं। पीएम के इस बयान को लेकर कंगना ने भी ऐसे लोगों पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Takes Dig at Dimagi Naxals Says Spot And Mark These People Around You And Run
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

विस्तार

सासंद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रविवार रात देर एक पोस्ट साझा की। इसमें वह दिमागी नक्सल प्रवृति के लोगों पर निशाना साध रही हैं। आम नागरिकों को सचेत कर रही हैं। जानिए, कंगना ने अपनी पोस्ट में क्या-क्या लिखा है। 

विज्ञापन


कैसे लोगों को कंगना ने कहा दिमागी नक्सल? 
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना रनौत लिखती हैं, ‘अपने आस-पास देखिए, जो लोग लगातार भारत के दुश्मनों को तो इंसान जैसा दिखाते हैं और देश बनाने या सीमाओं की रक्षा करने वालों को बुरा-भला कहते हैं। वह खुद को फेमिनिस्ट और मॉडर्न बताते हैं, लेकिन बुर्के का बचाव करते हैं और आतंकवादियों को 'मिलिटेंट' कहते हैं।’
विज्ञापन

कंगना आगे लिखती हैं, ‘वह इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसी को अपनी मर्जी से जीने की आजादी होनी चाहिए, भले ही इसके लिए संस्कृति, सभ्यता या बुनियादी तहजीब से समझौता करना पड़े। जब तक कि वह कोई अपराध न करें। लेकिन जाहिर है, जब आप इंसानों की जानवरों जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं और उन्हें बिना किसी रोक-टोक के छोड़ देते हैं, तो सीमाएं लांघी ही जाती हैं। और फिर यही लोग उन अपराधियों के जीने के अधिकार के लिए याचिकाएं दायर करते हैं, ये लोग 'दिमागी नक्सली' हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut Takes Dig at Dimagi Naxals Says Spot And Mark These People Around You And Run
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

आम लोगों को कंगना ने सचेत रहने की सलाह दी
कंगना दिमागी नक्सली प्रवृति के लोगों को लेकर एक और बात अपनी पोस्ट में कही। वह आम लोगों को सचेत करते हुए कहती हैं, ‘अपने आस-पास ऐसे लोगों को पहचानिए, भांपिए और उनसे दूर भागिए। यह दिमागी नक्सली हैं। यह गोलियां नहीं चलाएंगे बल्कि दीमक की तरह आपके दिमाग और जमीर को खा जाएंगे। इसलिए भागिए।’ 


कंगना रनौत करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी जिम्मेदार को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed