{"_id":"6a81b1f199811291ed0ed7d6","slug":"spiderman-brand-new-day-box-office-collection-day-18-tom-holland-and-zendaya-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Spider Man Box Office Collection: 15 अगस्त के बाद कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का कलेक्शन? जानें रविवार की कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Spider Man Box Office Collection: 15 अगस्त के बाद कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का कलेक्शन? जानें रविवार की कमाई
Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
सार
Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ अपनी रिलीज से 18वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई संतुलन बनाए हुए है। इस वीकेंड भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में करोड़ो रुपये का कारोबार किया है। हाल ही में दो हिंदी फिल्में की रिलीज के बाद भी यह हॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक कमाई कर रही है।
विज्ञापन
इस हफ्ते स्पाइडर मैन की कमाई कितनी?
टॉम हॉलैंड की इस फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते के हिसाब से ठीक थी। फिल्म ने अपनी रिलीज से 18वां दिन खबर लिखे जाने तक 5.35 करोड़ का कारोबार किया है।
- फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने इस वीकेंड के पहले दिन शुक्रवार को 3.90 करोड़ की कमाई की थी।
- वीकेंड के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.15 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- रविवार के दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 5.35 करोड़ कमाए।
- फिल्म का अब तक इस वीकेंड का 19.4 का टोटल कलेक्शन किया है।
- फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन मुख्य भूमिकाओं में है।
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे
- फोटो : X
किस भाषा में 18 वें दिन हुआ कितना कलेक्शन?
- भारत में अंग्रेजी भाषा में फिल्म ने 2.99 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- हिंदी में इसने 2.16 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
- तमिल में इसका कलेक्शन 20 लाख रुपये रहा है।
- यह फिल्म कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
- फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 462.80 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर मैन' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्म भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं 2026 में पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।