फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   X Men cast revealed at Disney D23 event in Anaheim Adam Driver Obsession breakout Inde Navarette joins Movie

D23 इवेंट में उठा सुपरहीरो फिल्म एक्स-मैन के सितारों से परदा; 'ऑब्सेशन' की एक्ट्रेस इंडे नवारेटे भी आएंगी नजर

Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

X Men Starcast: मार्वल स्टूडियोज की आगामी 'एक्स-मैन' फिल्म की स्टाराकास्ट का हाल ही में खुलासा हुआ। मौका था डिज्नी के इवेंट D23 के आयोजन का, जहां के सितारों को लेकर अपडेट सामने आया।

विज्ञापन
X Men cast revealed at Disney D23 event in Anaheim Adam Driver Obsession breakout Inde Navarette joins Movie
एक्स-मैन स्टारकास्ट - फोटो : एक्स

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज ने अपनी लाइव-एक्शन फिल्म X-Men रीबूट का एलान कर दिया है। इसका निर्देशन जेक श्रेयर करेंगे। फिल्म का टाइटल फिलहाल तय नहीं। मगर, फिलहाल इसकी स्टारकास्ट को लेकर दिलचस्प खुलासा हुआ है। बीते दिन शुक्रवार को D23 इवेंट में फिल्म के सितारों से परदा उठा। 

विज्ञापन

X Men cast revealed at Disney D23 event in Anaheim Adam Driver Obsession breakout Inde Navarette joins Movie
अभिनेत्री इंडे नवारेटे - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑब्सेशन के चर्चा में आईं इंडे नवारेटे की हुई एंट्री
फिल्म 'एक्स-मैन' में क्रिस्टोफर एबॉट को चार्ल्स जेवियर यानी प्रोफेसर X का रोल निभाते देखा जाएगा। उनके अलावा एडम ड्राइवर और 'ऑब्सेशन' से चर्चा में आईं अभिनेत्री इंडे नवारेटे भी फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इसके अलावा माया बॉयड भी फिल्म से जुड़ी हैं। नवारेटे फिल्म में Rogue का किरदार निभाएंगी। वहीं बॉयड को 'स्टॉर्म' के किरदार में देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
मार्वल्स की यह फिल्म 05 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'एक्स-मैन' 'एवेंजर्स- सीक्रेट वॉर्स' के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में म्यूटेंट्स की एक नई पीढ़ी को पेश करेगी।
हाल ही में डेडलाइन ने ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री समारा वीविंग के एक्स-मैन रीबूट में टेलीपैथिक म्यूटेंट एम्मा फ्रॉस्ट का किरदार निभाने की बात की थी। बीते दिन डिज्नी के इवेंट में इस कास्टिंग की पुष्टि भी हो गई। 
 

विज्ञापन

भारतीय निर्देशक के साथ कर चुकी हैं काम
इंडे नवारेटे को साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' में देखा गया। अपनी अदाकारी से उन्होंने दर्शकों को मुरीद कर दिया। इंडे भारतीय डायरेक्टर शुभम संजय शेवाडे की साल 2018 में आई एक शॉर्ट फिल्म 'क्रॉस वर्ड्स टुगेदर' में काम कर चुकी हैं। शुभम शेवाडे ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed