Awarapan 2: अक्षय-आलिया की फिल्मों से आगे निकले इमरान हाशमी, पहले ही दिन ‘आवारपन 2’ ने तोड़े इतने रिकॉर्ड्स
Awarapan 2: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ कल रिलीज हो चुकी है और पहले दिन ही इसने ताबड़तोड़ कमाई की है। इसके अलावा फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है।
ओपनिंग डे पर छाई ‘आवारापन 2’
- इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का क्रेज जितना हाई था, फिल्म ने कलेक्शन भी उतना ही हाई किया।
- फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है।
- ओपनिंग डे पर इसने 21 करोड़ की कमाई की है।
- ‘आवारापन 2’ ने 'बंटवारा 1947' के मुकाबले चार गुना ज्यादा कमाई की।
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 movie review: बस नाम का ही आवारापन? या पहले भाग से भी बेहतर है ‘आवारापन 2’?
फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
सेकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए 21 करोड़ की नेट कमाई की है। इस कमाई के साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
- ‘आवारापन 2’ फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
- विशेष फिल्म्स और इमरान हाशमी की जोड़ी की यह अब तक की सबसे ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।
- फिल्म ने पहले ही दिन ‘अवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
- यह 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं।
- फिल्म ने पहले दिन ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्मों की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया।
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।
ये भी पढ़ें- Box Office: ‘बंटवारा 1947’ Vs ‘आवारापन 2’, ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने मारी बाजी? जानें बाकी फिल्मों का हाल