फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Studios Releases Special Promo Of Avengers Doomsday Shows How Victor Became Doom

Avengers Doomsday: विक्टर कैसे बना डूम? नए ट्रेलर में हुआ खुलासा; अवेंजर्स की सबसे खतरनाक विलेन से होगी लड़ाई

Sat, 15 Aug 2026 01:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 15 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

Avengers Doomsday New Trailer: मार्वल स्टूडियोज ने फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास और इस बार कितनी खतरनाक होगी लड़ाई। 

विज्ञापन
Marvel Studios Releases Special Promo Of Avengers Doomsday Shows How Victor Became Doom
'अवेंजर्स: डूम्सडे' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का मार्वल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें हमें कई अवेंजर्स और विलेन डूम की झलक देखने को मिली थी। अब आज इसका नया ट्रेलर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

Marvel Studios Releases Special Promo Of Avengers Doomsday Shows How Victor Became Doom
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

विक्टर कैसे बना डॉक्टर डूम
ट्रेलर की शुरुआत डॉक्टर डूम की झलक से होती है, जहां उसके जिंदगी के बारे में बात की जा रही है। बैकग्राउंड से आवाज आती है- ‘विक्टर हमेशा से सबसे होशियार शख्स था। वो अलग था। वो दयालु और सबका ख्याल रखने वाला था। और इसके बाद, उन सभी को छीन लिया गया, जिनसे वो प्यार करता था। मुझे पता था कि वो खो गया है, लेकिन मुझे एहसास नहीं हुआ कि वो टूट गया है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Marvel Studios Releases Special Promo Of Avengers Doomsday Shows How Victor Became Doom
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में क्या कुछ खास
  • इसके बाद ट्रेलर में चारों ओर तबाही नजर आती है।
  • इस बीच अवेंजर्स और डूम के बीच जंग की कुछ झलक भी देखने को मिलती है।
  • ट्रेलर में एंट मैन, कैप्टन अमेरिका और थॉर जैसे अवेंजर्स भी नजर आते हैं।
  • ट्रेलर में एक बार फिर थॉर और डॉक्टर डूम के बीच लड़ाई का वो सीन देखने को मिलता है, जिसमें डूम, थॉर के स्टॉर्मब्रेकर को 2 उंगलियों से रोककर दूर फेंक देता है। 
विज्ञापन

Marvel Studios Releases Special Promo Of Avengers Doomsday Shows How Victor Became Doom
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर का दमदार डायलॉग
ट्रेलर के आखिर में जब थॉर, डूम पर हमला करने से पहले कहता है- ‘मैं वादा करता हूं, मेरे तुम्हें नर्क पहुंचाने से बहुत पहले ही तुम मुझसे वहां जाने की भीख मांगोगे।’ इसके बाद थॉर, डूम पर हमला करता है, लेकिन वो हमले को दो उंगलियों से रोककर थॉर को अपनी शक्तियों से घायल कर देता है। फिर डूम कहता है- ‘नर्क भी मेरे आदेश का पालन करेगा, क्योंकि मैं हूं डूम।’

ये भी पढ़ें- Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड; जानें फिल्म का कलेक्शन

Marvel Studios Releases Special Promo Of Avengers Doomsday Shows How Victor Became Doom
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

  • नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी।
  • फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 
देखें ट्रेलर - 

View this post on Instagram

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed