Toxic: ‘मैं झूठ नहीं…’, फिल्म ‘टॉक्सिक में इंटीमेट सीन्स पर बोले यश; बताया क्या थी पत्नी की प्रतिक्रिया?
Actor Yash Talk About Intimate scenes In Movie Toxic: इन दिनों पैन इंडिया रिलीज होने वाली साउथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ चर्चा में है। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता यश ने बताया कि उनकी पत्नी की क्या प्रतिक्रिया थी, जब उन्होंने अभिनेता के इंटीमेट सीन्स फिल्म में देखे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में अभिनेता यश ने कियाराण आडवणी, तारा सुतारिया जैसे अभिनेत्रियों के साथ बोल्ड सीन्स हैं। इन इंटीमेट सीन्स काे देखकर अभिनेता की पत्नी की प्रतिक्रिया किस तरह की रही? क्या वह इन दृश्यों को देखकर असुरक्षा से भर गईं। यहां जानिए, इस मामले पर अभिनेता यश ने क्या कहा?
क्या यश की पत्नी फिल्म में इंटीमेट सीन्स देखकर असहज हुईं?
रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में यश ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर पार्टनर असहज होगा। मैं झूठ नहीं बोलना चाहता। हर पार्टनर को ऐसा महसूस होता है, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में हमें यह समझना होगा कि यह एक आर्ट है, एक हुनर है, और हम इसके जरिए जो हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वह बहुत अहम है। कुछ चीजें लोग इसलिए करते हैं क्योंकि वह उनमें विश्वास करते हैं, कुछ चीजें इसलिए करते हैं क्योंकि वह उनके बारे में जानते हैं, और कुछ चीजें इसलिए करते हैं ताकि अगली पीढ़ी उनसे सीख सके और उन्हें उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल कर सके। इसलिए, कुछ चीजों को रिकॉर्ड करना जरूरी होता है और मुझे लगता है कि यही बात सबसे अहम है।’
यश के लिए वो सीन्स कराना कितना मुश्किल था?
यश आगे कहते हैं, ‘मैं भी अपने कंफर्ट जोन से बाहर आया हूं। मेरे लिए ये चीजें करना आसान नहीं है। लेकिन कहानी की यह मांग है, और इसलिए जाहिर है कि पत्नी खुश नहीं होंगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह नाराज हैं या कुछ और, क्योंकि उन्हें मुझ पर भरोसा है। सबसे अहम बात यह है कि वह भी एक कलाकार हैं, वह समझती हैं कि यह एक काम है। और जब मैं वहां अभिनय कर रहा होता हूं, तो एक एक्टर यह सब कर रहा होता है, न कि उनका पति।’
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में हीरो का लीड रोल निभा रहे अभिनेता यश नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली से दो दिन पहले रिलीज होगी। ‘रामायण’ में यश रावण का रोल निभाएंगे।