फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Spiderman brand new day 17 box office collection

Box Office: रोलर कोस्टर बनी ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई; कभी दिनभर में कमाए 50 करोड़, अब 5 करोड़ भी छूना हुआ मुश्किल

Sat, 15 Aug 2026 04:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Aug 2026 04:57 PM IST
सार

Box Office Collection : ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की तीसरे हफ्ते की कमाई में भारी गिरावट आई है। वहीं इस हफ्ते दो हिंदी फिल्मों की रिलीज भी कमाई कम होने का कारण हो सकती है। जानिए ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का अब तक का रिपोर्ट कार्ड….

विज्ञापन
Spiderman brand new day 17 box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला

विस्तार

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। पहले वीकेंड पर धुआंधार कलेक्शन और दूसरे वीकेंड के बाद कमाई कम होने के बाद भी फिल्म के कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़े। जानें कितनी है फिल्म की शनिवार की कमाई? 

विज्ञापन

 ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की पहले हफ्ते कमाई कितनी ? 
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई 2026 को भारत में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस में करोड़ो से अपना खाता खोला था। फिल्म ने इस हफ्ते 334.75 करोड़ का कारोबार किया। 

विज्ञापन
  • पहले दिन फिल्म ने 60.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
  • फिल्म की कमाई दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये था। 
  •  तीसरे दिन फिल्म ने 70.35 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • चौथे दिन फिल्म ने 77.75 करोड़ रुपये कमाये। 
  • फिल्म का कलेक्शन पांचवें दिन के बाद कमाई में गिरावट हुई।कलेक्शन सिर्फ 23.80 रुपये हुआ।  
  • वहीं छंटे और सातवें दिन फिल्म ने 21.75 करोड़ कमाये और 17 करोड़ रुपये कमाये। 
  • आठवें दिन फिल्म ने मात्र 14.25 करोड़ की कमाई की।

Spiderman brand new day 17 box office collection
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

दूसरे हफ्ते में गिरी कमाई
टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की कमाई दूसरे हफ्ते में गिरने लगी। इस हफ्ते फिल्म ने कुल 108.65 करोड़ की कमाई की। जो पहले हफ्ते से आधी भी नहीं है।

  • दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये कमाये। 
  • दूसरे दिन शनिवार को यह आंकड़ा दोगुना हुआ और 30 करोड़ की कमाई हुई। 
  • फिल्म की तीसरे दिन की कमाई 34.70 करोड़ थी। 
  • चौथे दिन कमाई में गिरावट हुई और यह  7.60 करोड़ पर पहुंच गई।
  • फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पांचवे दिन 8.50 करोड़ का कारोबार किया।
  • छंटे दिन फिल्म ने 6.45 करोड़ रुपये कमाये। 
  • फिल्म ने सातवें दिन 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Spiderman brand new day 17 box office collection
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

तीसरे हफ्ते सबसे कम कलेक्शन 

फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने तीसरे हफ्ते की दो दिनों में सबसे कम कलेक्शन किया है। फिल्म की 16वें दिन की कमाई 3.90 करोड़ रुपये थी। वहीं फिल्म ने इस हफ्ते दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 4.42 करोड़ कमाये है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई भारत में 451.72 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed