फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda scold his wife sunita ahuja for mother and sister about request her

Govinda: 'हम सबको शर्मिंदगी होगी', गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; गाली-गलौज से जुड़ा है मामला

Sat, 15 Aug 2026 04:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Aug 2026 04:31 PM IST
सार

Govinda Scold Sunita: गोविंदा अपनी पत्नी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को फटकार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी बहुत गालियां देती हैं।

विज्ञापन
Govinda scold his wife sunita ahuja for mother and sister about request her
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार उन्होंने गाली-गलौज भी की है। इस पर गोविंदा ने अपनी पत्नी को खासकर मां और बहन को लेकर इस्तेमाल की जाने वाली गालियों के लिए फटकार लगाई है।
विज्ञापन

एक वीडियो में गोविंदा ने सुनीता से कहा कि वह मां और बहन को लेकर बहुत गालियां दे रही हैं। उन्होंने पत्नी से ऐसा न करने को कहा।

क्या बोले गोविंदा?
  • गोविंदा ने कहा, 'मैं फिर से कहना चाहूंगा कि सुनीता जी, आपने बहुत ज्यादा गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। खासकर मां और बहन को लेकर।'
  • उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग उनसे प्रेरित होते हैं, तो उन्हें जल्द ही आईना दिखाया जाएगा।
  • दिग्गज अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि युवा मशहूर हस्तियों को आदर्श मानते हैं और उनके व्यवहार की नकल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda scold his wife sunita ahuja for mother and sister about request her
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता से नहीं थी ऐसी उम्मीद
गोविंदा ने कहा, 'युवा आपसे ऐसे व्यवहार की उम्मीद करते हैं, जिसका वे अनुसरण कर सकें। इसलिए, अगर लोग आपकी मां और बहन को गाली देना शुरू कर दें, तो हम सभी को बहुत शर्मिंदगी होगी। ऐसा न करें।'
उन्होंने आगे कहा कि बार-बार गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करके उन्होंने 'मां' और 'बहन' जैसे शब्दों को सस्ता बना दिया है। उन्होंने कहा, 'आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

'शर्म आनी चाहिए, बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा'; किसके साथ गोविंदा को देख भड़कीं सुनीता?
 
विज्ञापन

Govinda scold his wife sunita ahuja for mother and sister about request her
गोविंदा-कोमल-सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनीता ने अफेयर पर की बात
गोविंदा की पत्नी अक्सर अपने पति पर इल्जाम लगाती रही हैं।
ताजा मामला तब और बढ़ गया जब गोविंदा को हाल ही में एयरपोर्ट पर नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। गोविंदा का नाम अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है।

सुनीता ने कोमल और उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' के साथ गोविंदा के कथित जुड़ाव पर टिप्पणी करते हुए उन पर तंज कसा और उन्हें 'शुगर डैडी' कहा। उन्होंने कोमल को सलाह दी कि उन्हें अच्छे से तैयार होना चाहिए और ठीक से कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि उनके 'शुगर डैडी' बहुत अमीर हैं।

Govinda scold his wife sunita ahuja for mother and sister about request her
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@ netflix_in
सुनीता ने कहा शर्मा आनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा, 'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए।' जब फोटोग्राफर्स ने सुनीता से कोमल के साथ गोविंदा के ‘रूपा’ को प्रमोट करने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा, 'सबसे पहले तो फिल्म बननी चाहिए। फिल्म पूरी होने के बाद ही प्रमोशन होता है।'

सुनीता, जो आखिरी बार रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में दिखी थीं, उन्हें घर के दूसरे सदस्यों के साथ बातचीत में आम तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था, खासकर तब जब वे गोविंदा से जुड़े विषयों पर बात कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed