फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rekha gives Mirzapur Star Pankaj Tripathi English lessons on stage at IFFM 2026 Melbourne Video Viral

मंच पर रेखा ने की अनोखी डिमांड, पंकज त्रिपाठी बोले- 'मैडम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं'; देखें वायरल वीडियो

Sat, 15 Aug 2026 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Aug 2026 02:53 PM IST
सार

Rekha and Pankaj Tripathi Video: पंकज त्रिपाठी और रेखा का IFFM 2026 से एक वीडियो सामने आया है। इसमें रेखा को पंकज त्रिपाठी से अंग्रेजी बुलवाते देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Rekha gives Mirzapur Star Pankaj Tripathi English lessons on stage at IFFM 2026 Melbourne Video Viral
रेखा-पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री रेखा और पंकज त्रिपाठी मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान दोनों सितारों ने एक साथ मंच साझा किया। विदेशी धरा पर रेखा ने पंकज त्रिपाठी से एक ऐसी डिमांड कर दी, जिसके बाद तालियां गूंजने लगीं। 

विज्ञापन

मेलबर्न में फहराया गया तिरंगा
रेखा और पंकज त्रिपाठी हाल ही में मेलबर्न पहुंचे। दोनों चर्चित सितारों ने वहां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों मेलबर्न में भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हुए। रेखा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। पंकज त्रिपाठी भी मौजूद रहे। मंच से दोनों ने वहां मौजूद दर्शकों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा ने पंकज त्रिपाठी से बुलवाई अंग्रेजी
इसी समारोह में एक मजेदार वाकया हुआ। मंच से संबोधित करते हुए रेखा ने अंग्रेजी में बात की। वहीं, पंकज त्रिपाठी ने हिंदी में बात की। उन्होंने हिंदी में मेलबर्न का स्वागत किया और लोगों से रूबरू हुए। अपनी बात कहकर जब वे जाने लगे तो रेखा ने उनसे अंग्रेजी में बोलने को कहा, मगर पंकज त्रिपाठी ने मुस्कुराते हुए सहजता से मना कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911)


विज्ञापन

कालीन भैया के अंदाज पर दर्शकों ने बजाईं तालियां
इसके बाद रेखा ने पंकज त्रिपाठी से कहा कि वे जो बोलेंगी वे उसे दोहराएं। रेखा ने मेलबर्न के लोगों का स्वागत करते हुए अंग्रेजी में बोलना शुरू किया और पंकज त्रिपाठी से कहा कि वे उनकी बात को देहराएं। इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं। अंग्रेजी में गलती हो जाएगी'। मगर, रेखा ने उनकी बात नजरअंदाज करते हुए उनसे अंग्रेजी में ही बोलने को कहा। इसके बाद रेखा ने जो कुछ कहा, वही बात पंकज त्रिपाठी दोहराते रहे और वहां तालियां बजने लगीं। 

  • वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी इन दिनों 'ओह माय डॉग' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
  • इसके अलावा उनकी फिल्म 'मिर्जापुर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed