{"_id":"6a802b5169ae5cdab80551f1","slug":"mahesh-manjrekar-exclusive-interview-on-malamaal-weekly-2-with-elvish-yadav-rajpal-yadav-and-fardeen-khan-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Malamaal Weekly 2: परेश रावल और एल्विश के बाद महेश मांजरेकर की एंट्री? 'मालामाल वीकली 2' पर क्या बोले एक्टर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malamaal Weekly 2: परेश रावल और एल्विश के बाद महेश मांजरेकर की एंट्री? 'मालामाल वीकली 2' पर क्या बोले एक्टर?
Sat, 15 Aug 2026 02:42 PM IST
किरण जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: किरण जैन
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:42 PM IST
सार
Malamaal Weekly 2 Cast: 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'मालामाल वीकली' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। अब 20 साल बाद इसे सीक्वल ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर चर्चा जारी है। सुनने में आया है कि अभिनेता महेश मांजरेकर भी अब इससे जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
महेश मांजरेकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर इन दिनों काफी हलचल है। फिल्म की स्टारकास्ट लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच चर्चा शुरू हुई की फिल्म की कास्ट से अभिनेता महेश मांजरेकर भी जुड़ चुके हैं।
महेश के लिए खास किरदार, मेकर्स को भी पसंद आया
सूत्रों की माने तो इस फिल्म में महेश के लिए एक मजेदार किरदार है। मेकर्स को लगा कि इस रोल के लिए वह बिल्कुल सही रहेंगे। उन्हें भरोसा है कि महेश इस किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे और उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को पसंद आएगी। इस सीक्वल का ऑफर पाकर महेश भी खुश थे। उन्होंने हामी भी भर दी।

- फोटो : इंस्टाग्राम
‘मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बताना चाहता’
इस बारे में जब अमर उजाला डिजिटल ने महेश से बात की तो उन्होंने कहा, 'देखिए, मैं इस चीज का हिस्सा हो सकता हूं, या शायद नहीं भी...। सच कहूं तो मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहता।'
वहीं ‘मालामाल वीकली’ के पहले पार्ट के बारे में पूछने पर महेश ने कहा, 'जी हां, मैंने वो देखी है और मुझे वो बहुत अच्छी फिल्म लगी। वह एक मजेदार फिल्म थी। खेर, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।'
रितेश से एल्विश तक, ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि ‘मालामाल वीकली 2’ की कास्ट को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, एल्विश यादव, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शिरोडकर, फरदीन खान के नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फेम अमित जोशी करेंगे और इसकी शूटिंग नवंबर से शुरू हो सकती है।

मालामाल वीकली
- फोटो : IMDB
2006 में आई थी ‘मालामाल वीकली'
‘मालामाल वीकली’ 2006 में रिलीज हुई थी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आए थे। गांव, लॉटरी और पैसों के लालच के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी ने अपनी देसी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म आज भी अपनी कॉमेडी और यादगार किरदारों के लिए जानी जाती है।