फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Selena Gomezs legal team hits back at Wondermind fraud allegations says We will defend it

सेलेना गोमेज पर लगे धोखाधड़ी के आरोप का वकील ने किया बचाव, मानसिक स्वास्थ्य कंपनी से जुड़ा है मामला

Sun, 16 Aug 2026 03:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Aug 2026 03:38 PM IST
सार

Selena Gomez: सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज पर धोखाधड़ी और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के आरोप लगे हैं। उनके वकील ने इसका बचाव किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Selena Gomezs legal team hits back at Wondermind fraud allegations says We will defend it
सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम@selenagomez

विस्तार

सेलेना गोमेज की लीगल टीम ने वंडरमाइंड के खिलाफ दायर मुकदमे का जवाब दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया है। वंडरमाइंड एक मेंटल हेल्थ कंपनी है, जिसकी वह को-फाउंडर हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले सेलेना के वकील?
  • गोमेज के वकील मैथ्यू एस. रोजेनगार्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। 
  • उन्होंने कहा है कि उनकी लीगल टीम कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की मांग करेगी।
  • उन्होंने कहा वह इन झूठे आरोपों का पुरजोर बचाव करेंगे।
  • उनके खिलाफ बेबुनियाद दावों को खारिज करने के लिए एक मोशन भी दायर किया जा रहा है।

Selena Gomezs legal team hits back at Wondermind fraud allegations says We will defend it
सेलेना गोमेज - फोटो : एक्स
किसने लगाए आरोप?
यह मुकदमा वंडरमाइंड एसआरएस 44 एलएलसी और बेसपोक वंडरमाइंड एसपीवी एलएलसी ने गोमेज, उनकी मां मैंडी टीफी और पूर्व बिजनेस पार्टनर डेनिएला पियर्सन के खिलाफ दायर किया था। कंपनियों ने इन तीनों पर वंडरमाइंड की लीडरशिप और योजनाओं के बारे में इन्वेस्टर्स से झूठे दावे करने का आरोप लगाया है।

Kartik Aaryan: राष्ट्रपति भवन पहुंचे कार्तिक आर्यन, 'एट-होम' रिसेप्शन में हुए शामिल; सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वंडरमाइंड का काम?
वंडरमाइंड की शुरुआत नवंबर 2021 में गोमेज, टीफी और पियर्सन ने मिलकर की थी। यह कंपनी मेंटल फिटनेस और उससे जुड़े टूल्स पर फोकस करती है।
विज्ञापन

Selena Gomezs legal team hits back at Wondermind fraud allegations says We will defend it
सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या हैं आरोप?
मुकदमे के अनुसार, इन्वेस्टर्स को कथित तौर पर बताया गया था कि वंडरमाइंड का एक ऐप होगा और बड़ी एडवरटाइजिंग पार्टनरशिप होंगी, साथ ही सेलिब्रिटी फोटो शूट और मैगजीन कवर स्टोरीज भी होंगी। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि गोमेज को कंपनी की मार्केटिंग योजनाओं के एक अहम हिस्से के तौर पर पेश किया गया था।

मुआवजे की हो रही मांग
मुकदमे में आगे यह भी आरोप लगाया गया है कि वादा की गई कुछ पार्टनरशिप और प्रोजेक्ट्स कभी पूरे नहीं हुए और ऐप कभी लॉन्च नहीं किया गया।
शिकायत में गोमेज, टीफी और पियर्सन पर सिक्योरिटीज फ्रॉड, कॉमन-लॉ फ्रॉड और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट को रद्द करने के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed