कुनिका सदानंद झारखंड में हो रहे प्रोटेस्ट में पहुंचीं, सरकार से की अपील; बोलीं- इन बच्चों की बात सुनें
Kunickaa Sadanand Joined JPSC Protest Jharkhand: रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका सदानंद झारखंड पहुंचीं। उन्होंने के रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षों के उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर रहे हैं, बच्चों का हाल-चाल लिया और सरकार से जरूरी अपील भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनसे काफी देर तक बातचीत की। अभिनेत्री ने एक ऐसे उम्मीदवार से भी बात की जो इस समय विरोध प्रदर्शन में भूख हड़ताल पर बैठा है। वापस जाते हुए उन्होंने अपने विचार भी इस विरोध प्रदर्शन को लेकर रखे।
राज्य सरकार से कुनिका ने क्या अपील की?
एएनआई से बातचीत करते हुए कुनिका सदानंद ने कहा, ‘सरकार के लिए मेरा संदेश है कि कृपया पारदर्शी और जवाबदेह बनें। इन बच्चों की बात सुनें। वह एक मौका मांग रहे हैं, जो उनका अधिकार है। छात्रों के लिए मेरा संदेश है कि वह 20 साल से चल रही समस्या को रातों-रात हल नहीं कर सकते हैं। उन्हें सरकार को समय देना चाहिए और उनसे लिखित में पक्का वादा लेना चाहिए। तभी इसका समाधान होगा।’
एक हफ्ते पहले पियूष मिश्रा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे
8 अगस्त को अभिनेता, गायक पियूष मिश्रा भी झारखंड पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं किसी और वजह से समर्थन देने नहीं आया। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। मैंने उनकी आखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए इतना ही काफी था।'
विरोध प्रदर्शन को कितना समय हो गया?
एक छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक, जो 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, ने कहा, ‘आज विरोध प्रदर्शन का 23वां दिन और भूख हड़ताल का 13वां दिन है। सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं बहुत देर तक जीवित रह पाऊंगा, स्थिति गंभीर है। कल बुखार शुरू हो गया था। उन्होंने मुझे इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन मैंने मना कर दिया। वह देवेंद्र नाथ महतो को ले गए और उन्हें वापस नहीं आने दे रहे हैं। उनका इरादा आंदोलन को तोड़ने का है।’
नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के बारे में बातचीत चल रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।
बता दें कि विरोध करने वाले छात्र चाहते हैं कि जो परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ी हुई है, उस पर कार्रवाई हो।