‘आवारापन 2’ में किसिंग सीन ना होने पर नाराज हुए फैंस, यूजर्स बोले- ये हमारा इमरान हाशमी नहीं है
Awarapan 2 Fans Upset Over No Kissing Scene: तीन दिन पहले इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्श कर रही है लेकिन फैंस इस बात से निराश हैं कि इमरान हाशमी पर कोई किसिंग सीन नहीं फिल्माया गया है। इस बात काे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान हाशमी की फिल्म ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 77.61 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। लेकिन फैंस फिल्म में किसिंग सीन ना पाकर काफी निराशा हैं। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अपनी नाराजगी भी मजेदार ढंग से फैंस साझा कर रहे हैं।
फैंस ने अजब-गजब रिएक्शन दिए
- एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, ‘ना ये हमारा इमरान हाशमी नहीं है, दो घंटे की मूवी में एक भी किसिंग सीन नहीं है।’
- एक अन्य फैन ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘मैंने सच में अपनी मां से कहा था कि हमें कुछ और देखना चाहिए क्योंकि इस फिल्म में इमरान हाशमी थे। लेकिन पता चला कि इसमें एक भी नॉर्मल किस सीन नहीं था और कहानी बहुत अच्छी थी।’
- एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इमरान हाशमी को एक रोमांटिक मूवी में कास्ट किया लेकिन कोई किसिंग सीन नहीं था? नॉस्टैल्जिया के लिए एक किसिंग सीन कर सकते हो भाई।'
विज्ञापन विज्ञापन
ना ये हमारा इमरान हाशमी नहीं है,
— ❗चाय और इश्क❗ (@chayaurishk) August 16, 2026
दो घंटे की मूवी में एक भी किसिंग सीन नहीं है...✍️😭#awarapan2 pic.twitter.com/nwgvXeoK3K
I literally told my mom we should watch something else because Imran Hashmi was in this movie 😭😭 turns out there wasn't even a single normal kiss scene and the story was actually so good pic.twitter.com/dXWCanU3yQ
— SUPRIYA (@Supriyashrivxst) August 15, 2026
They cast Emraan Hasmi in a romantic movie but had 0 kissing scene? You could do one for our childhood nostalgia bro @emraanhashmi
— Sayar (@whyisitnotclear) August 14, 2026
I found this boring.
क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी?
नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है। वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है। जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है।