{"_id":"6a81b5bda3f045b883018bac","slug":"jasmine-bhasin-reveals-suffering-memory-loss-after-khatron-ke-khiladi-15-stunt-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मुझे याद नहीं क्या हुआ था', जैस्मिन भसीन की खो गई थी याददाश्त; सुनाया 'खतरों के खिलाड़ी 15' का किस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'मुझे याद नहीं क्या हुआ था', जैस्मिन भसीन की खो गई थी याददाश्त; सुनाया 'खतरों के खिलाड़ी 15' का किस्सा
Sun, 16 Aug 2026 06:36 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:36 PM IST
सार
Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन टीवी का एक मशहूर चेहरा हैं। हाल ही में उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर हुए हादसे के बारे में बताया है। उस समय साथ देने के लिए उन्होंने रोहित शेट्टी की तारीफ की है।
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर हुए एक डरावने अनुभव के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि शो में पानी और हवा वाला स्टंट करने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए याददाश्त खोने की समस्या हुई थी। बाद में पता चला कि उन्हें हल्का 'कनकशन' (सिर में चोट लगने से दिमाग पर असर) हुआ था।
विज्ञापन
किन शो में नजर आईं जैस्मिन?
जैस्मिन पहले 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल', 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' और 'बिग बॉस 14' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ, यह याद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभी भी उस अनुभव के कुछ हिस्से उन्हें याद नहीं हैं।
जैस्मिन पहले 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल', 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' और 'बिग बॉस 14' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ, यह याद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभी भी उस अनुभव के कुछ हिस्से उन्हें याद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
जैस्मिन को क्या हुआ था?
- आईएनएस से बातचीत में जैस्मिन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही अजीब अनुभव था।
- मुझे स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ, यह याद नहीं है।
- उस उनुभव के बारे में मुझे आज भी याद नहीं है।
- डॉक्टरों ने बताया कि मुझे हल्का 'कनकशन' हुआ है।
- उन्होंने मुझे 72 घंटे तक पूरा आराम करने की सलाह दी।
जैस्मिन भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
रोहित शेट्टी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?
एक्ट्रेस ने मुश्किल हालात में उनका साथ देने के लिए शो के होस्ट रोहित शेट्टी, चैनल, प्रोडक्शन टीम और मेडिकल स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा रोहित सर, चैनल और प्रोडक्शन हाउस सभी ने बहुत सपोर्ट किया और मदद की।'

टीम ने रखा ख्याल
उन्होंने आगे कहा 'उन्होंने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा, और सेफ्टी टीम और निर्देशकों ने भी बहुत सपोर्ट किया और लगातार मुझ पर नजर रखी। यह अनुभव भावनात्मक रूप से मुश्किल था, लेकिन इसने मुझे अपने बारे में बहुत कुछ सिखाया।'
कहां देखें शो?
'खतरों के खिलाड़ी' में जैस्मिन की तीसरी मौजूदगी है। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियो हॉटस्टार पर डिजिटल रूप से स्ट्रीम होता है।

View this post on Instagram