OTT Release: इस वीक ओटीटी पर लगेगा रोमांस और थ्रिल का छौंका; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: बीता सप्ताह ओटीटी पर काफी खास रहा। देशभक्ति की थीम पर आधारित कई फिल्मों और सीरीज की आमद रही। इस सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या खास होगा रिलीज? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में 'बंटवारा 1947' सज गई है। 'आवारापन 2' भी खूब शानदार कलेक्शन जुटा रही है। वहीं, ओटीटी पर भी बीते सप्ताह काफी बहार रही। आज सोमवार से नया वीक शुरू हो गया है। ओटीटी पर सिनेमा देखने वालों को इस प्लेटफॉर्म की नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार होगा। क्या-क्या है इस बार लिस्ट में? जानिए
'लैंटर्न्स'
यह एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है। DC कॉमिक्स के ग्रीन लैंटर्न किरदारों, हैल जॉर्डन और जॉन स्टीवर्ट पर आधारित यह सीरीज DC यूनिवर्स की तीसरी टीवी सीरीज है। इसमें अनुभवी लैंटर्न जॉर्डन और नए रिक्रूट स्टीवर्ट को दिखाया गया है, जो धरती पर हुए एक मर्डर की जांच करते हैं। यह जांच एक बड़े रहस्य की ओर ले जाती है। इसे 17 अगस्त से अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
'आउटर बैंक्स 5'
यह लोकप्रिय एडवेंचर सीरीज है। 'आउटर बैंक्स' का पांचवां और आखिरी सीजन भी इस वीक की ओटीटी रिलीज में शामिल है। यह 20 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह इस सीरीज का आखिरी सीजन है, जिसमें कुल 10 एपिसोड होंगे। इसके सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे।
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार, जैकलीन, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी समेत 30 से अधिक सितारों से सजी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 21 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
'प्यार प्रेमा कल्याणम'
फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। इसे 21 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह तमिल फिल्म है। यह हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
'जन नायकन'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री अभिनेता विजय की यह फिल्म भी इस बार ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 21 अगस्त 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।