Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने किया ‘वंदे मातरम’ का समर्थन, ‘जन गण मन’ पर आपत्ति जताते हुए खुद कर गए गलती
Mukesh Khanna On Jan Gan Man : मुकेश खन्ना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रगान 'जन गण मन' को हटाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने 'वंदे मातरम' को प्राथमिकता देने की बात भी कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर 'शक्तिमान' फेम अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि 'जन गण मन' को हमें राष्ट्रगान नहीं मानना चाहिए। इसके बजाया हमें 'वंदे मातरम' को बढ़ावा देना चाहिए। हालांकि, अपने बयान में खन्ना एक गलती कर गाए। जानिए क्या है वह?
क्या बोले मुकेश खन्ना?
मुकेश खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘मैं तीन साल पहले ये बात बोल चुका हूं कि ''वंदे मातरम'को राष्ट्रगीत बनाया जाए। ये 'जन गण मन' हमारा नहीं है। ये क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में उनके मान में रवींद्रनाथ टैगोर ने स्तुति गान लिखा था। उसको हमने अपना मान लिया। 'भाग्य विधाता पंजाब सिंह',अरे ये हमारा नहीं है। हमारा है 'वंदे मातरम', जिसे लता जी ने गाया है।'
कहां चूके मुकेश खन्ना?
अपने इस बयान में मुकेश खन्ना ने दो गलतियां कीं। दोनों यहां समझिए...
- पहली गलती यह कि अभिनेता ने कहा कि वो तीन साल पहले बोल चुके हैं कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगीत बनाया जाए, पर वंदे मातरम तो पहले से ही राष्ट्रगीत है।
(उन्हें यहां राष्ट्रगान शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए था।)
- दूसरी गलती मुकेश खन्ना ने तब की जब उन्होंने जन गण मन की कुछ पक्तियां बोलकर सुनाईं। उन्होंने कहा- 'भाग्य विधाता पंजाब सिंह'।
(राष्ट्रगान में सिंह नहीं सिन्ध का जिक्र है।)
खुद भी रिकॉर्ड किया है ‘वंदे मातरम’
बातची में मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि उन्होंने खुद भी 'वंदे मातरम' गाना रिकॉर्ड किया है। इसे वह 6 महीने के अंदर रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने धृष्टता की थी कल्याणजी-आनंद जी भाई के साथ। दो साल हो गए वो गाना पड़ा है मेरे पास। मैंने 7 मिनट का 'वंदे मातरम' गाना रिकॉर्ड किया है, जो आइकॉनिक बन जाएगा। मैं चाहता हूं कि जितनी जल्दी हो सके 'जन गण मन' को हटाओ और 'वंदे मातरम' को लाओ।'
अपनी बातचीत में आगे एक्टर ने पीएम मोदी की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें खुशी है कि वंदे मातरम उठ रहा है।
Mumbai, Maharashtra: On the National Song Vande Mataram being rendered during the Independence Day celebrations at the Red Fort for the first time, Actor Mukesh Khanna says, "I had said this three years ago as well; Vande Mataram should be made the national song. Jana Gana Mana… pic.twitter.com/aGo7pmzVhF
— IANS (@ians_india) August 15, 2026