फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya

GunMaaster G9: फिर लौटेगे इमरान और हिमेश की जोड़ी, ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद अभिनेता ने अनाउंस की अगली फिल्म

Mon, 17 Aug 2026 12:52 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Aug 2026 12:52 PM IST
सार

 Film Gun Master G9 Release Date Announced : फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ की जानकारी फैंस को दे दी गई है। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानें कब होगी फिल्म रिलीज?

विज्ञापन
GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

विस्तार

‘आवारापन 2’ की रिलीज के बाद अब इमरान हाशमी की दूसरी फिल्म जल्द रिलीज होगी। फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ की जानकारी इमरान ने फैंस के साथ साझा की है। इस फिल्म के जरिए कई साल बाद इमरान हाशमी हिमेश रेशमिया के गानों में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


क्या दी मेकर्स ने जानकारी?
फिल्म  ‘गन मास्टर जी9’ की जानकारी अभिनेता इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। उन्होंने एक आधिकारिक वीडियो पोस्ट किया। 
 

  • फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। 
  • फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ में जेनेलिया डिसूजा फीमेल लीड रोल में होंगी। 
  • अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। 
  • इस फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है।
  • फिल्म 29 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya
फिल्म अक्सर - फोटो : सोशल मीडिया

कई साल बाद हिमेश के गानों पर थिरकेगें इमरान
साल 2000 के शुरुआती साल में हिमेश रेशमिया के गानों का युवाओं के बीच काफी क्रेज था। वहीं यह गाने जब इमरान हाशमी पर फिल्माए जाते तो फैंस के दिल को धड़कने पर मजबूर कर देते। फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ और अक्सर जैसे फिल्मों ने यह जोड़ी हिट कर दी थी। मगर फिर कई साल दोनों ने एक साथ काम नहीं किया। मगर अब फिर वह फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ के साथ वापसी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)


विज्ञापन
विज्ञापन

GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

जून में हुई थी मसूरी में शूटिंग
अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे थे। उनके साथ जेनेलिया भी मौजूद थीं। उस दौरान शूटिंग के दौरान फैंस ने जमकर वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल किये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed