Manisha Koirala B'day: मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर माता-पिता ने रखी जोरदार पार्टी; अभिनेत्री ने साझा किए फोटो
Manisha Koirala Birthday Bash: अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के स्पेशल दिन पर उनके माता-पिता ने भव्य पार्टी रखी। इसकी फोटोज उन्होंने फैंस के साथ शेयर किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाली मूल की अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड फिल्मों के जरिए अच्छी पहचान हासिल की। 90 के दशक में उनका खूब जादू चला। अदाकार 56 वर्ष की हो गई हैं। बीते दिन 16 अगस्त को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके माता-पिता ने जोरदार पार्टी आयोजित की।
परिवार और दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन
मनीषा कोइराला ने अपने 56वें जन्मदिन के जश्न की झलकियां फैंस के साथ साझा की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज पोस्ट किए हैं, जिनमें वे अपने परिवार के चुनिंदा करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती देखी जा सकती हैं।
मनीषा बोलीं- 'यादगार जन्मदिन'
अभिनेत्री के माता-पिता ने स्पेशल पार्टी आयोजित की, यह देखकर मनीषा कोइराला भी हैरान रह गईं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'बहुत ही उम्दा और यादगार जन्मदिन रहा। मेरा दिल भर आया है'।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मनीषा ब्लू डैनिम जींस और ऑफ व्हाइट शर्ट में स्टाइलिश लग रही हैं। वे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ चिल करती नजर आईं। उम्र का असर उनको छू भी नहीं पाया है।
View this post on Instagram
खूबसूरत व्यू वाले वेन्यू पर मनीषा की बर्थडे पार्टी रखी गई, जहां से पहाड़ों का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। बता दें कि मनीषा कोइराला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला' से साल 1989 में की थी। साल 1991 में उन्होंने हिंदी फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
View this post on Instagram