रोमांच बढ़ाएगी ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’, हत्या की गुत्थी सुलझाती दिखेंगी निमिषा सजयन; जानें कब होगी रिलीज?
Film Babita Singh Reporting: फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की रिलीज डेट सामने चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसे फैंस के साथ साझा किया। बरुन सोबती अभिनीत यह फिल्म एक मर्डर के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को अभिनेता बरुन सोबती की अगली फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की रिलीज डेट मेकर्स ने जारी की। यह एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा पर आधारित है। फिल्म एक हत्या के केस और उसकी तहकीकात से जुड़ी है। इसे 'पाताल लोक' के मेकर्स ने ही बनाया है। जानें इस फिल्म के बारे में...
क्या है 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की कहानी?
फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' में मुख्य किरदार बबीता सिंह नाम की एक एसआई का है, जिसके पास एक हत्या का केस आता है। इस दौरान उसका सामना कई रहस्यों और खतरों से होता है। फिल्म की कहानी एसआई के जीवन की मुश्किलों पर बात करती है। इस पूरे सफर में वह खुद की खोज भी करती है।
कब होगी रिलीज ?
फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ 28 अगस्त से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंबीएका पंडित ने और लेखन अमिता व्यास ने किया है। एएसआई बबीता सिंह उर्फ बेबी का रोल निमिषा सजयन ने निभाया है। वहीं बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर भी अहम भूमिकाओं में हैं।