फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   awarapan 2 producer vishesh bhatt unveiled plans of jannat 3

Vishesh Bhatt: ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद ‘जन्नत 3’ की तैयारी, विशेष भट्ट ने किया खुलासा; कास्ट पर काम जारी

Mon, 17 Aug 2026 02:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Aug 2026 02:36 PM IST
सार

Vishesh Bhatt On Jannat 2:  इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ हाल ही में रिलीज हुई और सफल रही। इसी बीच सुनने में आया है कि 'आवारापन 2' के मेकर्स अब इमरान को लेकर उनकी हिट फ्रेंचाइजी ‘जन्नत’ का तीसरा पार्ट बनाने पर विचार कर रहे हैं। जानें क्या है अपडेट..

विज्ञापन
awarapan 2 producer vishesh bhatt unveiled plans of jannat 3
आवारापन 2 और जन्नत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद विशेष भट्ट और उनकी टीम बेहद खुश हैं। इस सफलता को देखते हुए मेकर्स ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'जन्नत' का तीसरा भाग बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। निर्माता ने हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट की तरफ इशारा किया है। 

विज्ञापन
'जन्नत 3' पर क्या बोले विशेष? 
निर्माता विशेष भट्ट ने हाल ही में जूम के साथ हुई बातचीत में अपने आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस को दी। विशेष बोले….
  • 'आवारापन 2' के बाद अब मैं ‘जन्नत 3’ पर काम करना चाहता हूं। 
  • इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। मगर इसे अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। 
  • अभी हम कास्ट और बाकि चीजों पर काम कर रहे हैं। सब ठीक रहा तो जल्द इसकी घोषणा करेंगे।

awarapan 2 producer vishesh bhatt unveiled plans of jannat 3
विशेष भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के सीक्वल पर क्या बोले विशेष? 
इस बातचीत में फिल्म निर्माता विशेष भट्ट ने अपनी फिल्मों के सीक्वल पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘इन फिल्मों को खरीदने के लिए बाजार में कोई नहीं आया। हमने इसमें अपना पैसा लगाया। हां, फिल्म तैयार होने पर बाजार में हलचल मच गई।' उन्होंने आगे कहा कि अगर सीक्वल को सिर्फ व्यावसायिक लाभ के लिए बनाया गया होता, तो वितरक बहुत पहले ही दिलचस्पी दिखाने लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन

awarapan 2 producer vishesh bhatt unveiled plans of jannat 3
फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या थी जन्नत की कहानी?  
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जन्नत' में इमरान हाशमी ने अर्जुन दीक्षित और सोनल चौहान ने जोया का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था। फिल्म एक रोमांटिक क्राइम ड्रामा थी। इसमें इमरान के किरदार को पैसे कमाने के लिए पहले जुए और फिर सट्टेबाजी की लत लग जाती है। 2012 में मेकर्स ने इसका दूसरा भाग 'जन्नत 2' भी रिलीज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed