पुलकित सम्राट को पहचानना हुआ मुश्किल, इस वजह से घटा ढाई किलो वजन; सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी
Pulkit Samrat: अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों फैंस के बीच चर्चा में हैं। अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपनी सेहत को लेकर। एक्टर ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलकित सम्राट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पुलकित इतने बदले हुए नजर आए कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। इस स्टोरी के जरिए पुलकित ने फैंस को बताया कि वो इ दिनों बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। जानिए पुलकित ने और क्या कहा?
स्टोरी में क्या बोले पुलकित?
- एक्टर ने बताया कि वो बीते कुछ दिनों से मलेरिया से पीड़ित हैं।
- अभिनेता ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उनका वजन कम हो गया है।
- पुलकित ने तस्वीर शेयर कर जानकारी दी कि बीते कुछ दिनों में उनका ढाई किलो वजन कम हो गया।
- हालांकि, अभिनेता ने पाॅजिटिविटी पर बात करते हुए कहा कि वह अपना वजन फिर से बैलेंस कर लेंगे।
- इसके साथ ही पुलकित ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों वायरल हुआ था इंटरव्यू
कुछ समय पहले वैरायटी इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में पुलकित ने सलमान खान को लेकर जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि अपनी पहली फिल्म की रिलीज के वक्त हर नए कलाकार की तरह वह भी घबराए हुए थे, लेकिन तब सलमान खान की बातों ने स्टारडम के प्रति उनका नजरिया बदल दिया था।
पुलकित का वर्कफ्रंट
पुलकित को आखिरी बार नेटफ्लिक्स सीरीज 'ग्लोरी' में देखा गया था। करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में थे। सीरीज को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही अच्छे रिव्यू मिले। दूसरी तरफ उनकी आखिरी फिल्म ‘राहु -केतु’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।