'दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े'; वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज; बैकबेंचर बने एक्टर
Prem Keetanu Teaser: वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का बीते दिनों एलान किया गया था। आज सोमवार को फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जो काफी मजेदार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीर पाहड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।
बैकबेंचर स्टूडेंट बने वीर
वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म का टीजर जारी किया है। टीजर की शुरुआत रैगिंग के एक सीन से होती है। छात्रों का पूरा गुट है और सीनियर रेगिंग करते दिख रहे हैं। आगे कई मजेदार डायलॉग और सीन हैं। वीर बैक बेंचर स्टूडेंट बने दिख रहे हैं। उन्हें श्राप मिला है। वह क्या है? यह आपको टीजर देखकर पता चलेगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
टीजर जारी करते हुए वीर पहाड़िया ने लिखा है, 'दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े। लाइफ इनके बिना अधूरी है।' इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
नेटिजंस और सेलेब्स ने दिए रिएक्शन
टीजर पर हिमेश रेशमिया, सौंदर्या शर्मा और कुणाल वर्मा समेत कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। सौंदर्या ने लिखा है, 'बहुत ही कूल है'। हिमेश ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं, नेटिजंस ने भी पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'टीजर तो मजेदार है, फिल्म भी ऐसी देखने को मिले'।
- बता दें कि अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
- टीजर में अपारशक्ति की भी झलक दिखी है।
- इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की करेंगे।
- वीर पहाड़िया ने बीते साल फिल्म 'स्काई फोर्स' से करियर का आगाज किया था।
- 'प्रेम कीटाणु' उनके करियर की दूसरी फिल्म है।