फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Calls DC A Tamil Classic Says Every Film Lover Must Watch It

अल्लू अर्जुन ने की ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की जमकर तारीफ, पोस्ट शेयर कर डायरेक्टर और एक्टर पर कही ये बात

Mon, 17 Aug 2026 04:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 17 Aug 2026 04:16 PM IST
सार

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर अरुण माथेश्वरन की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Allu Arjun Calls DC A Tamil Classic Says Every Film Lover Must Watch It
डीसी फिल्म पर बोले अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेश बाबू के बाद अब अल्लू अर्जुन भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस एक्शन थ्रिलर की तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद ‘पुष्पा’ स्टार ने सोशल मीडिया पर इसे ‘तमिल क्लासिक’ बताया और हर फिल्म प्रेमी से इसे देखने की अपील की।

विज्ञापन

पोस्ट शेयर कर की तारीफ 
अल्लू अर्जुन ने एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘डीसी देखी। यह एक तमिल क्लासिक है। हर फिल्म लवर को इसे जरूर देखना चाहिए। जो लोग इसे समझते हैं, उनके लिए यह कविता है।’

विज्ञापन

एक्टर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर डायरेक्टर अरुण माथेश्वरन के काम की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun Calls DC A Tamil Classic Says Every Film Lover Must Watch It
डीसी मूवी रिव्यू - फोटो : X

एक्टर्स पर ये बोले एक्टर

  • अल्लू अर्जुन ने फिल्म के म्यूजिक की भी खूब तारीफ की।
  • उन्होंने अनिरुद्ध रविचंदर को ‘एब्सोल्यूट मास्टर बूस्टर’ बताया।
  • इसके अलावा उन्होंने फिल्म के तकनीकी पक्ष और कलाकारों के काम को भी सराहा।
  • एक्टर ने वामिका गब्बी और फिल्म के लीड एक्टर लोकेश कनगराज की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।
  • लोकेश को संबोधित करते हुए अल्लू अर्जुन ने उन्हें ‘माय डायरेक्टर’ कहा और अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया।

 

 

Allu Arjun Calls DC A Tamil Classic Says Every Film Lover Must Watch It
डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'डीसी' के बारे में
‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में लोकेश कनगराज , वामिका गब्बी , संजना कृष्णमूर्ति , थलईवासल विजय और बालाजी देवीप्रसाद अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इसका डायरेक्शन अरुण माथेश्वरन ने किया है। 

ये भी पढ़ें- रोमांच बढ़ाएगी ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’, हत्या की गुत्थी सुलझाती दिखेंगी निमिषा सजयन; जानें कब होगी रिलीज?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed