फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic Movie Actor Yash Again Talk About Rashmika Mandanna Mr Showoff Remark

‘किसी की राय मेरी पर्सनैलिटी तय नहीं करती’, क्या रश्मिका के मिस्टर शोऑफ वाले पुराने बयान को नहीं भूले यश?

Sun, 16 Aug 2026 07:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Aug 2026 07:16 PM IST
सार

Rashmika Mandanna Mr Showoff Remark: लगभग दस साल पहले साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू में अभिनेता यश को मिस्टर शोऑफ कह दिया था। उस वक्त यह बयान विवादों में आ गया था। हालिया एक इंटरव्यू में यश ने भी अभिनेत्री के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Toxic Movie Actor Yash Again Talk About Rashmika Mandanna Mr Showoff Remark
रश्मिका मंदाना और यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दस साल पहले एक टीवी इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड में जब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से पूछा गया कि कौन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर शोऑफ है तो उन्होंने यश का नाम ले लिया। इस बात से यश के फैंस बहुत नाराज हुए, कई निर्देशक भी अभिनेत्री पर आग-बबूला हो गए। एक हालिया इंटरव्यू में यश ने भी रश्मिका मंदाना के मिस्टर शोऑफ वाले पुराने बयान का जिक्र किया। वह इस बयान के बारे में क्या सोचते हैं? जानिए।  

विज्ञापन

यश ने रश्मिका की बात पर अब क्या कहा? 
रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में अभिनेता यश ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ और अपने करियर को लेकर लंबी बातचीत की। वह रश्मिका मंदाना के पुराने बयान पर कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही थी। वह उस वक्त नई थीं। उन्हें टीवी पर इंटरव्यू लेने वाला 3-4 ऑप्शन देता है और शायद रश्मिका ने सोचा होगा कि मेरा नाम सही ऑप्शन रहेगा।'

विज्ञापन

यश आगे कहते हैं, ‘बहुत सारे डायरेक्टर उन पर नाराज हो गए थे। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह ठीक है। यह किसी की राय है। मैंने उस वक्त भी सोशल मीडिय पर यही लिखा था। कोई भी आपके बारे में राय दे सकता है। लेकिन किसी की राय मेरी पर्सनैलिटी तय नहीं करती। मैं जो हूं, वह किसी के नजरिए से नहीं बदलता। मैं जो हूं, वही हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका ने क्या मांगी थी माफी? 
2017 में हुई आलोचना के बाद रश्मिका मंदाना ने एक स्पष्टीकरण वाला बयान सोशल मीडिया पर जारी किया। इसके जरिए उन्होंने पूरी स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने बताया था कि यश की तारीफ भी इंटरव्यू में की थी। 

Toxic Movie Actor Yash Again Talk About Rashmika Mandanna Mr Showoff Remark
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’?
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed