फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Man Brand New Day Grossing 2 Billion Worldwide And Close To 5 Billion In India

‘स्पाइडर-मैन 4’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में की इतने हजार करोड़ की कमाई, भारत में भी 500 करोड़ के करीब

Mon, 17 Aug 2026 02:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 17 Aug 2026 02:57 PM IST
सार

Spider Man- Brand New Day: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। जानिए इसका कलेक्शन। 

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Grossing 2 Billion Worldwide And Close To 5 Billion In India
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 2 अरब डॉलर यानी करीब 19,122 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि महज तीन वीकेंड में हासिल की है। वहीं, भारत में भी फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन

दुनियाभर में मचाया धमाल

  • ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 7,505 करोड़ और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 11,760 करोड़ कमाए हैं।
  • विज्ञापन
  • इस तरह फिल्म की कुल ग्लोबल कमाई 19,332 करोड़ हो गई है।
  • वैरायटी के मुताबिक, फिल्म अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने दुनियाभर में 2 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस लिस्ट में ‘अवतार’, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’, ‘टाइटैनिक’, ‘स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकेंस’ और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।
  • खास बात यह है कि ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
  • इससे पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने सिर्फ 11 दिनों में 2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

Spider Man Brand New Day Grossing 2 Billion Worldwide And Close To 5 Billion In India
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X

भारत में 500 करोड़ के करीब 
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में भी धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ने 19 दिन में 467.49 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

Spider Man Brand New Day Grossing 2 Billion Worldwide And Close To 5 Billion In India
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में 
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 

ये भी पढ़ें- 'दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े'; वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज; बैकबेंचर बने एक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed