The Beatles: ‘द बीटल्स’ बायोपिक की शूटिंग शुरू, एबी रोड पर नजर आए पॉल मेस्कल, जोसफ क्विन और बाकी स्टार्स
The Beatles Biopic: दिग्गज रॉक बैंड ‘द बीटल्स’ पर बन रही मच अवेटेड फिल्म को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म के स्टार्स पॉल मेस्कल, जोसफ क्विन, बैरी कोगन और हैरिस डिकिंसन को लंदन के मशहूर एबी रोड पर शूटिंग करते हुए देखा गया। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी कलाकार फिल्म के लिए बीटल्स के आइकॉनिक एल्बम कवर को रीक्रिएट करते नजर आए।
यह प्रोजेक्ट मशहूर डायरेक्टर सैम मेंडेस बना रहे हैं। इसका नाम ‘द बीटल्स- ए फॉर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ रखा गया है।
चार फिल्मों में दिखाई जाएगी बीटल्स की कहानी
- खास बात यह है कि बीटल्स की कहानी सिर्फ एक फिल्म में नहीं, बल्कि चार अलग-अलग फिल्मों में दिखाई जाएगी।
- हर फिल्म बैंड के एक सदस्य की नजर से उसकी कहानी दिखाएगी।
- इन चारों फिल्मों में चारों सदस्यों का किरदार अलग-अलग कलाकार निभा रहे हैं।
- पॉल मेस्कल फिल्म में पॉल मेकार्टनी, जोसेफ क्विन बतौर जॉर्ज हैरिसन, बैरी कोगन बतौर रिंगो स्टार और हैरिस डिकिंसन बतौर जॉन लेनन नजर आएंगे।
- चारों फिल्मों को अप्रैल 2028 में रिलीज करने की तैयारी है।
- हालांकि, ये फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में आएंगी या अप्रैल के दौरान हर हफ्ते एक फिल्म रिलीज होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Nueva, e icónica, imagen de Harris Dickinson, Paul Mescal, Joseph Quinn y Barry Keoghan encarnando a THE BEATLES para la foto del álbum Abbey Road de 1969. pic.twitter.com/MkxIOi6B4b
— Jesús Casas (@jesuscasas55) August 16, 2026
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
बीटल्स की इस फिल्म में कई मशहूर कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
साओर्से रोनन, लिंडा मैककार्टनी, जेम्स नॉर्टन, ब्रायन एपस्टीन, मिया मैककेना-ब्रूस, मौरीन स्टार्की, अन्ना सवाई, योको ओनो और एमी लू वुड पैटी बॉयड का किरदार निभाएंगी।
इसके अलावा हैरी लॉयड, जॉर्ज मार्टिन, डेविड मॉरिसी, जिम मैककार्टनी, लीन बेस्ट, मिमी स्मिथ, बॉबी स्कोफील्ड, नील एस्पिनॉल, डैनियल हॉफमैन-गिल, माल इवांस, आर्थर डारविल, डेरेक टेलर और एडम पैली, एलन क्लेन के रोल में नजर आएंगे।
पहली बार बीटल्स की म्यूजिक और लाइफ राइट्स को मिली मंजूरी
वैरायटी के मुताबिक, यह पहली बार है जब द बीटल्स और उनके परिवारों/एस्टेट्स ने किसी थिएट्रिकल फिल्म के लिए उनकी जिंदगी की कहानी और म्यूजिक के इस्तेमाल को आधिकारिक मंजूरी दी है।
फिल्म की कहानी को लेकर इसकी आधिकारिक लाइन है, ‘हर व्यक्ति की अपनी कहानी है, लेकिन साथ मिलकर वे एक किंवदंती हैं।’
सैम मेंडेस ने इसे बताया था ‘पहला बिंज-एबल थिएट्रिकल एक्सपीरियंस’
- 2025 के सिनेमाकॉन में सैम मेंडेस ने इस खास प्रोजेक्ट को ‘पहला बिंज-एबल थिएट्रिकल एक्सपीरियंस’ बताया था।
- यानी दर्शक इसे एक सीरीज की तरह लगातार देखने का अनुभव ले सकेंगे, लेकिन यह पूरा प्रोजेक्ट सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
- सोनी पिक्चर्स के प्रमुख टॉम रॉथमैन ने उस दौरान बताया था कि इन चारों फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में करीब एक साल का समय लगेगा।
- अब एबी रोड से सामने आई शूटिंग की तस्वीरों के बाद बीटल्स फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
- खास तौर पर इस बात को लेकर कि मेस्कल, क्विन, किओघन और डिकिंसन आइकॉनिक बीटल्स लुक में कैसे नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में की इतने हजार करोड़ की कमाई, भारत में भी 500 करोड़ के करीब