टॉम हॉलैंड की हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' रिलीज के 19 दिन बाद भी भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, इसने वीकेंड के बाद सोमवार को कितना कलेक्शन किया। साथ ही अब तक यह फिल्म वर्ल्डवाइड कितना कमा चुकी है।
'स्पाइडर मैन' ने 19वें दिन भारत में कितना कमाया, क्या 500 करोड़ क्लब में हुई शामिल? जानें वर्ल्डवाइड कमाई
Spider Man Box Office Collection Day 19: 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय सिनेमाघरों में 19 दिन हो चुके हैं। जानिए, इस फिल्म ने सोमवार को कितना कमाया है? और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अपने खाते में कितने रुपये जमा कर लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में 19वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?
- सैकनिल्क के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 19वें दिन यानी सोमवार को 1.16 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
- फिल्म ने रविवार को यानी 18वें दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दिखी।
- फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 468.21 करोड़ रुपये हो चुकी है। कुछ हफ्ते और यह फिल्म सिनेमाघरों में रही तो 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
इन फिल्मों से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
- हाल ही में इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का मुकाबला है।
- सैकनिल्क के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 4.89 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 86.64 करोड़ रुपये हो चुकी है।
- सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने चौथे दिन दिन 97 लाख रुपये (शुरुआती आंकड़ा) कमाए हैं। इसकी कुल कमाई भी अब तक 27.47 करोड़ रुपये हुई है।
वर्ल्डवाइड भी किया बढ़िया कलेक्शन
- ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 7,505 करोड़ रुपये और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 11,760 करोड़ कमाए हैं।
- फिल्म की कुल ग्लोबल कमाई 19,332 करोड़ रुपये हो गई है।
- इस लिस्ट में ‘अवतार’, ‘एवेंजर्स- एंडगेम’, ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’, ‘टाइटैनिक’, ‘स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकेंस’ और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।
फिल्म में नजर आए ये चर्चित कलाकार
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक नजर आए। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड ने फिल्म में स्पाइडर मैन का रोल किया है।