फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunday Box Office Report: Batwara 1947 Awarapan 2 And Spider Man Brand New Day Collection and latest Earning

Box Office Report: इतवार की छुट्टी में दर्शकों पर चढ़ा 'आवारापन 2' का जादू; 'बंटवारा 1947' की कमाई में गिरावट

Mon, 17 Aug 2026 07:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Aug 2026 07:56 AM IST
सार

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Collection: सिनेमाघरों में लगी सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की टक्कर 'आवारापन 2' से है। जानिए बीते दिन इतवार की छुट्टी में दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन जुटाया?

विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Batwara 1947 Awarapan 2 And Spider Man Brand New Day Collection and latest Earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2', दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। सनी देओल अभिनीत फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है। रिलीज भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई, ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इस पर झमाझम नोट बरसेंगे। मगर, ऐसा होता नहीं दिखा। लगातार तीसरे दिन भी 'आवारपन 2' से इसे शिकस्त मिली है। 

विज्ञापन

Sunday Box Office Report: Batwara 1947 Awarapan 2 And Spider Man Brand New Day Collection and latest Earning
बंटवारा 1947 - फोटो : इंस्टाग्राम

'बंटवारा 1947' ने तीसरे दिन कितने कमाए?
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन यानी 15 अगस्त की छुट्टी में इसके कलेक्शन में इजाफा देखा गया और कमाई 13.50 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन इतवार की छुट्टी होने के बावजूद इसकी कमाई दूसरे दिन के मुकाबले कम हुई है।

  • सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल तीसरे दिन 'बंटवारा' ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीन दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • कमाई की रेस में 'आवारापन 2' इससे काफी आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunday Box Office Report: Batwara 1947 Awarapan 2 And Spider Man Brand New Day Collection and latest Earning
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'आवारापन 2' का कैसा रहा हाल?
इमरान हाशमी अभिनीत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करते हुए शुरुआत की थी। फिर 15 अगस्त की छुट्टी में भी खूब चांदी काटी। दो दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगा चुकी। हालांकि, शनिवार के मुकाबले कल इतवार को इसकी कमाई में भी गिरावट दर्ज हुई है।

  • 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी दूसरे दिन कलेक्शन 33.75 करोड़ रुपये रहा।
  • कल इतवार को इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए।
  • 'आवारापन 2' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • उम्मीद है कि जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।
विज्ञापन

Sunday Box Office Report: Batwara 1947 Awarapan 2 And Spider Man Brand New Day Collection and latest Earning
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के अलावा सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' भी सजी हुई है। भारत में यह 400 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है और 500 करोड़ी बनने की तरफ बढ़ रही है। 15 अगस्त को इस फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन रविवार को (18वें दिन) इस फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए। इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 466.20 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed