'इसमें कुछ गलत नहीं'; गोविंदा के सपोर्ट में आईं सोमी अली; कम उम्र की हीरोइन संग फिल्म करने पर दिया ऐसा रिएक्शन
Somy Ali Praises Govinda: अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वे खुद से काफी उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करते दिखेंगे। इसे लेकर चीची की आलोचना हो रही है। इस बीच सोमी अली उनके सपोर्ट में आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा इन दिनों पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ वे फिल्म 'रूपा' के जरिए कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। दूसरी तरफ इस फिल्म की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके लिंकअप की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। दोनों की उम्र के बीच के अंतर को लेकर भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच अभिनेत्री सोमी अली ने अपना रिएक्शन दिया है।
सोमी और गोविंदा को लेकर सुनीता ने किया था तंज
गोविंदा और कोमल रानी को बीते दिनों फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में बीते दिनों एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रिएक्शन दिया। उन्होंने रूपा के साथ गोविंदा को देखे जाने के बाद कहा था, 'ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोला जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए'।
बचाव में आईं सोमी अली, साझा किया पोस्ट
गोविंदा और रूपा के साथ काम करने और उम्र के अंतर को लेकर चल रहीं आलोचनाओं पर सोमी अली ने गोविंदा का बचाव किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मैं यहां अपनी बात रखना चाहती हूं, क्योंकि कोई और ऐसा नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर मैं अपना सपोर्ट जरूर दिखाऊंगी। मैं गोविंदा को निजी और प्रोफेशनल, दोनों तरह से जानती हूं, इसलिए मैं उनके बारे में दोनों नजरियों से कुछ बातें कह सकती हूं'।
सोमी अली ने क्या कहा?
बता दें कि सोमी अली और गोविंदा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। गोविंदा के साथ उन्होंने 'आंदोलन' और 'अग्निचक्र' जैसी फिल्में की हैं। अपने पोस्ट के साथ सोमी अली ने गोविंदा के साथ की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।
सोमी अली ने अभिनेता को लेकर कहा, 'चीची' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टैलेंट में से एक हैं और इंडस्ट्री में मेरे समय के दौरान मिले सबसे विनम्र अभिनेताओं में से एक हैं'।
सोमी ने कहा, 'मैं चीची और सुनीता, दोनों का बहुत सम्मान करती हूं'।
- 'मगर, किसी अभिनेता का कम उम्र की अभिनेत्री के साथ रोल स्वीकार करने में उम्र से जुड़ी कोई गलत बात नहीं है'।
- 'टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो सकता है, काम करते रहने का फैसला सम्मान के लायक है, मजाक उड़ाने लायक नहीं'।
- 'किसी अभिनेता की कीमत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती'।
- 'यह उसके टैलेंट, प्रोफेशनलिज्म और आगे बढ़ते रहने की इच्छा से तय होती है'।
- 'जब मौके मिलना मुश्किल हो, तब एक और मौका मिलने का जश्न मनाया जाना चाहिए। हर अभिनेता को यह साबित करने का मौका मिलना चाहिए कि उनके पास अभी भी कुछ सार्थक देने के लिए है'।
सोमी ने उम्र के अंतर पर क्या कहा?
सोमी अली ने आगे कहा, 'उम्र कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ हथियार नहीं बननी चाहिए, जो बस अपनी आजीविका कमाने और जो काम उसे पसंद है, उसे जारी रखने की कोशिश कर रहा हो। शायद किसी अभिनेता के बारे में सबसे तारीफ वाली बात यह है कि जब इंडस्ट्री या दूसरे लोग उसे यह कहने लगते हैं कि वह बहुत बूढ़ा हो गया है, तब भी वह हार मानने से इनकार कर देता है'।