फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez plan big wedding celebrations after intimate home ceremony

Georgina-Ronaldo Wedding: शादी के बाद अब रोनाल्डो रखेंगे पार्टी? पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज ने बताया पूरा प्लान

Mon, 17 Aug 2026 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Aug 2026 11:50 AM IST
सार

Georgina-Cristiano Ronaldo Wedding: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने बीते 11 अगस्त को शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल निजी समारोह में शादी के बाद पार्टी रखने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez plan big wedding celebrations after intimate home ceremony
रोनाल्डो-जॉर्जिना रोड्रिगेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड व स्पेनिश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी कर चुके हैं। बीते 11 अगस्त को कपल ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई। इसी के साथ दोनों की दस साल पुरानी मोहब्बत भी मुकम्मल हो गई। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने पुर्तगाल के शहर कास्काइस में शादी की थी। प्राइवेट सेरेमनी में कुछ बेहद करीबी दोस्त और कपल के पांचों बच्चे मौजूद रहे। शादी के बाद दोनों एक भव्य पार्टी रखने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी का पहला वीडियो आया सामने
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने दस साल के रिलेशनशिप के बाद शादी रचाई। फैशन मैगजीन वोग ने दोनों की शादी का पहला आधिकारिक वीडियो जारी किया है। इसमें रोनाल्डो और जॉर्जिना दूल्हा-दुल्हन बने दिख रहे हैं। शादी के मौके पर उनके पांच बच्चे, अलाना मार्टिना, बेला एस्मेराल्डा, क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और माटेओ भी मौजूद थे।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना के मुताबिक, उन्होंने बाद में अपने करीबियों के साथ भव्य स्तर पर शादी को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग से पहले घर पर ही अपने पांच बच्चों की मौजूदगी में एक निजी शादी समारोह रखने का फैसला लिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Vogue (@voguemagazine)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के लिविंग रूम में क्यों रचाई शादी?
कपल ने बीते रविवार 16 अगस्त को 'वोग' में प्रकाशित एक इंटरव्यू में शादी की रस्मों के बारे में जानकारी दी। शादी उनके घर के लिविंग रूम में हुई थी। जॉर्जिना ने वेन्यू चुनने की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने घर के लिविंग रूम में शादी करने का फैसला किया, जहां वे नाश्ता, लंच और डिनर करते हैं और अपनी असल जिंदगी जीते हैं। 

  • जॉर्जिना ने आगे कहा, 'मैं चाहती हूं कि 30 साल बाद बच्चे सोचें कि इस टेबल पर कुछ बहुत बढ़िया हुआ था'। 
  • 'हमारे माता-पिता की शादी की कसमें ली गई थीं'।
  • रोनाल्डो ने फर्नीचर के बारे में मजाकिया अंदाज में कहा, 'शायद वह वही टेबल न हो। हो सकता है हम सजावट बदल दें'। 
  • शादी के बाद कपल की प्लानिंग बाद में अपने शुभचिंतकों और करीबियों के लिए भव्य पार्टी रखने की है। 
  • इसी दौरान वे बड़े स्तर पर शादी करेंगे। 
  • 'पीपल' मैगजीन के अनुसार, यह छोटा सा समारोह इसलिए भी चुना गया था, क्योंकि रोनाल्डो और जॉर्जिना की मोहब्बत को भी 10 साल पूरे हुए। 
  • जॉर्जिना के मुताबिक, इस फैसले से पता चलता है कि उनके लिए यह छोटा समारोह कितना मायने रखता था।
विज्ञापन

जॉर्जिना बोलीं- 'मुझे कुछ ऐसा चाहिए, जो निजी हो'
वोग के दिए इंटरव्यू में जॉर्जिना ने कहा, 'जब मैं छोटी बच्ची थी, तो मैं बड़े महल, बड़ी बग्घी, खूबसूरत ड्रेस और डायमंड क्राउन का सपना देखती थी। अब मैं कहती हूं, 'नहीं। मुझे कुछ ऐसा चाहिए जो बहुत निजी हो, जिसमें मेरे पार्टनर और हमारे बच्चे हों और जो घर पर हो, क्योंकि महल, घर, आइलैंड, घोड़े, कारें...ये सब तो हमारी पहुंच में हैं ही। लेकिन कुछ ऐसा जो बहुत निजी हो, वह हमारे लिए ज्यादा मायने रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed