फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana trailer appreciated in china create buzz on social media viewers praises Ranbir Kapoor and Yash

रणबीर की ‘रामायण’ का चीन में बजा डंका, ट्रेलर देख यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया; लिखा ‘यह भारत की अपनी द ओडिसी’

Mon, 17 Aug 2026 11:08 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Aug 2026 11:08 AM IST
सार

Chinese Users Praised Ramayana: रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर पर चीन के दर्शक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अपनी रिलीज के बाद से इस ट्रेलर ने चीन में लाखों व्यूज कमा लिए।

विज्ञापन
Ramayana trailer appreciated in china create buzz on social media viewers praises Ranbir Kapoor and Yash
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का भारतीय दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया है। अब इस ट्रेलर की चीन के यूजर्स जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चीन में वायरल हुआ ट्रेलर
चीन में फिल्म रामायण का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फिल्म को लेकर काफी उत्साह पैदा हो गया। इस ट्रेलर ने चीन में कुछ ही घंटों में दस लाख से अधिक व्यूज पार कर लिए। इसके साथ ही चीन के यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए इस फिल्म के निर्माण की तारीफ की। साथ ही भारतीय फिल्मों के चीन की फिल्मों से बेहतर बताया।

विज्ञापन

Ramayana trailer appreciated in china create buzz on social media viewers praises Ranbir Kapoor and Yash
रामायण - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

यूजर्स ने दी कैसी प्रतिक्रिया?
 
चीन में रामायण के ट्रेलर पर आए कमेंट्स में आश्चर्य से लेकर खुशी देखने के मिली। ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स के बेहतर होने से लेकर चीन में बन रही फिल्मों से तुलना तक कर दी। जानें क्या बोले यूजर्स…

  • एक यूजर्स ने कमेंट में फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स को चीनी फिल्म 'फेंगशेन' से कहीं बेहतर बताया।
  • एक अन्य यूजर ने लिखा कि रामायण 360 मिलियन डॉलर की ब्लॉकबस्टर फिल्म से बेहतर है।
  • फिल्म रामायण के इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या चीन के निर्देशकों को 'इन्फेस्टिचर ऑफ द गॉड्स' के लिए यही इफेक्ट्स चाहिए थे?
  • एक अन्य यूजर ने लिखा, यह पिछले दो वर्षों की घरेलू फिल्मों से बेहतर कैसे लगती है?
  • वहीं कई यूजर्स ने फिल्म रामायण को भारत की अपनी ‘द ओडिसी’ बताया।

Ramayana trailer appreciated in china create buzz on social media viewers praises Ranbir Kapoor and Yash
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'? 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होग, जबकि दूसरे भाग को अगले साल रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed