फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya

GunMaaster G9: फिर लौटेगी इमरान और हिमेश की जोड़ी, ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद अभिनेता ने अनाउंस की अगली फिल्म

Mon, 17 Aug 2026 12:52 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Aug 2026 12:52 PM IST
सार

Gun Master G9 Release Date Announced: इमरान हाशमी की अगली फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ के मेकर्स ने सोमवार को इससे जुड़ी बड़ी जानकारी फैंस से साझा की। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानें कब आएगी यह फिल्म और इसमें क्या होगा खास?

विज्ञापन
GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya
गन मास्टर के सेट पर इमरान हाशमी - फोटो : X

विस्तार

अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता को देखते हुए इमरान हाशमी ने सोमवार को अपनी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी। इमरान की अगली फिल्म होगी ‘गन मास्टर जी9’ जो इसी साल रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। इसके जरिए इमरान और हिमेश की हिट जोड़ी कई साल बाद साथ काम करेगी।

विज्ञापन


मेकर्स ने क्या दी जानकारी?
फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ की जानकारी इमरान और मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। यह हैं फिल्म से जुड़ी कुछ मुख्य बातें...

  • फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  
  • इसमें उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा फीमेल लीड रोल में होंगी। 
  • अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 
  • फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है।
  • यह इसी साल 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya
फिल्म अक्सर - फोटो : सोशल मीडिया

कई साल बाद हिमेश के गानों पर थिरकेगें इमरान
साल 2000 की शुरुआत में हिमेश रेशमिया के गानों का युवाओं के बीच काफी क्रेज था। वहीं यह गाने जब इमरान हाशमी पर फिल्माए जाते तो फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते थे। उस दौर में दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए। ‘आशिक बनाया आपने’ और 'अक्सर' जैसी फिल्मों को इस जोड़ी ने हिट बना दिया। अब दोनों एक बार फिर ‘गन मास्टर जी9’ के साथ वापसी कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

जून में मसूरी में हुई थी शूटिंग
इससे पहले इमरान इस साल जून में ‘गन मास्टर जी9’ की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे थे। उनके साथ जेनेलिया भी मौजूद थीं। शूटिंग के दौरान दोनों ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। दोनों के कई फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 

विज्ञापन

GunMaaster G9 release date announced featuring emraan hashmi genelia with himesh reshammiya
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
100 करोड़ पार हुई 'आवारापन 2'
बात करें इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म आवारापन 2 की तो इसने चार दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये कमाए थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसने 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं रविवार को इसने फिर 26 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का नेट कलेक्शन सोमवार सुबह के शोज मिलाकर फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed