फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Javed Akhtar criticised Pakistan President Asif Ali Zardari over his remarks on the Hindu minority in Pakistan

'आप हमेशा से असंवेदनशील रहे हैं'; हिंदुओं पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की टिप्पणी पर जावेद अख्तर आगबबूला

Mon, 17 Aug 2026 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

Javed Akhtar Criticised PAK President Zardari: मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को जमकर लताड़ा है। जरदारी की एक टिप्पणी पर उनका गुस्सा फूटा है। जानिए क्या है मामला?

विज्ञापन
Javed Akhtar criticised Pakistan President Asif Ali Zardari over his remarks on the Hindu minority in Pakistan
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जावेद अख्तर तमाम सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को लताड़ा है और उन्हें इतिहास याद दिलाते हुए आईना दिखाया है। जावेद अख्तर ने यह पोस्ट जरदारी की पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर की गई एक विवादित टिप्पणी के बाद किया।

विज्ञापन

जरदारी की हिंदू विरोधी टिप्पणी पर भड़के जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान के हिंदू अल्पसंख्यकों के बारे में की गई हालिया टिप्पणी की तीखे शब्दों में आलोचना की। जावेद अख्तर ने न सिर्फ जरदारी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है, बल्कि राष्ट्रपति के विवादित उपनाम 'मिस्टर 10 परसेंट' का इस्तेमाल करते हुए उन पर तंज कसा। बता दें कि जरदारी ने PAK में हिंदुओं को लेकर कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले मुस्लिम, हिंदुओं को लेकर सहनशील हैं। इस पर ही जावेद अख्तर ने नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने क्या कहा?
जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा किया। उन्होंने जरदारी को आईना दिखाते हुए लिखा है, 'पाकिस्तान के मिस्टर जरदारी, जो बेनजीर भुट्टो से शादी के बाद चर्चा में आए थे। वे कहते हैं कि उनके देश में तीन-चार प्रतिशत हिंदू आबादी को वे बर्दाश्त करते हैं। मिस्टर जरदारी, मैं आपकी बात समझता हूं। आप हमेशा से ही उन सभी लोगों के प्रति असंवेदनशील रहे हैं, जिनकी आबादी 10 प्रतिशत से भी कम है'।

विज्ञापन

क्या था मामला? जरदारी ने क्या कहा था?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरदारी ने 14 अगस्त को इस्लामाबाद में यादगार-ए-फतह विजय स्मारक समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को लेकर टिप्पणी की। यह समारोह पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था।

  • पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के प्रति अपने देश के रवैये पर बात करते हुए जरदारी ने कहा, हम मुसलमान हैं और हमारी सोच है कि हम बर्दाश्त करते हैं। 
  • उन्होंने आगे दावा किया, पाकिस्तान में तीन से चार प्रतिशत हिंदू आबादी है और वे उतने ही आजाद हैं, उतने ही अच्छे हाल में हैं, जितने वे कहीं और थे। 
  • इसके बाद जरदारी ने पाकिस्तान के हिंदू लोगों की पसंद को लेकर एक और दावा किया। उन्होंने कहा, वे उनके साथ (भारत) रहने के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे। 
  • उन्होंने कहा, भारतीयों की सोच अलग है। उनके दिमाग में अपना एजेंडा है। वे अखंड भारत में विश्वास करते हैं। लेकिन इसके बीच बहुत कुछ ऐसा है, जिसे वे भूल गए हैं।
  • इसके बाद जरदारी ने कहा, हम मुसलमान हैं। वे नहीं हैं। लेकिन हम मुसलमान हैं और हमारी सोच है कि हम सहन करते हैं। 

जावेद अख्तर ने जरदारी को क्यों कहा 'मिस्टर 10 परसेंट'?
जावेद अख्तर ने अपनी टिप्पणी में 10 पर्सेंट का जिक्र करते हुए जरदारी पर तंज भी कसा। दरअसल, आसिफ अली जरदारी को 1980 और 1990 के दशक में 'मिस्टर 10 परसेंट' नाम दिया गया था। उस दौर में जरदारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। ऐसा कहा जाता था कि अपनी पत्नी भुट्टो की सरकारी ताकत का इस्तेमाल करते हुए जरदारी सरकारी प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दिलाने के लिए 10 प्रतिशत का कमिशन लेते थे।
1990 में तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलाम मुस्तफा जताई ने भी जरदारी पर सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में कमीशन लेने के आरोप लगाए थे। इसके चलते जरदारी का 'मिस्टर 10 परसेंट' उपनाम काफी चर्चित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed