Avika Gor: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में खत्म हुआ अविका गौर का खेल, जानिए किसके साथ मुकाबले में हारीं?
Avika Gor Khatron Ke Khiladi 15 Journey End: अभिनेत्री अविका गौर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर होने वाली हालिया प्रतियोगी बन गई हैं। शो से बाहर होने पर उन्होंने प्रतिक्रिया के तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'खतरों के खिलाड़ी 15' के हालिया एपिसोड में अविका गौर का मुकाबला ओरी से हुआ। एक भूताहा और खजाने खोजने वाली प्रतियोगिता को ओरी ने लगभग 10 मिनट में पूरा कर दिया। जबकि अविका को यही काम करने में 13 मिनट का समय लगा। इसी वजह से वह शो से बाहर हो गईं।
शो से बाहर होकर दुखी हैं अविका?
'खतरों के खिलाड़ी' में अविका दूसरी बार शामिल हुई हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 के शो में हिस्सा लिया था। सोमवार को अविका गौर ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़ी अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही इंस्टाग्राम पोस्ट में टूटे हुए दिल वाला इमोजी लगाया।
शो को क्यों अविका ने चुनौतीपूर्ण बताया?
एएनआई से बातचीत करते हुए अविका गौर ने कहा, ‘वैसे भी यह कोई आसान शो नहीं है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मेरे लिए, मेरा पिछला सीजन कहीं ज्यादा मुश्किल था। उस सीजन में मैंने जो स्टंट दिए गए थे, वह मेरे लिए ज्यादा डरावने थे।’
वह आगे कहती हैं, ‘अभी जो स्टंट मैं कर रही थी, उनसे मुझे इतना डर नहीं लगा। जब मैं दूसरों को परफॉर्म करते हुए देख रही थी, तो मैं सच में बहुत इमोशनल हो जाती थी क्योंकि कई स्टंट ऐसे थे जिनमें बहुत से लोग या तो घायल हो रहे थे या भावनात्मक रूप से टूट रहे थे। उन सब चीजों को देखना बिल्कुल भी आसान नहीं था।’