‘मैं मरे हुए लोगों के बारे में नहीं सोचता’, श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर बोले राम गोपाल वर्मा; बयान हुआ वायरल
Ram Gopal Varma on Sridevi: दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने उनके बारे में बात की है। इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो अब चर्चाओं का विषय बन गया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा से श्रीदेवी से जुड़ी कुछ बातें की गईं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर कुछ खास किया या उनकी फिल्में देखीं, तो उन्होंने कहा कि वह मरे हुए लोगों के बारे में नहीं सोचते।
श्रीदेवी की बायोग्राफी में लिखा है एक चैप्टर
- राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी की बायोग्राफी ‘द इम्प्रेस’ को लेकर भी बात की। इस किताब की घोषणा प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर की थी।
- वैरायटी इंडिया से बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस किताब के लिए एक चैप्टर लिखा है।
- उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि उनका चैप्टर ‘सबसे अच्छा’ है।
- हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि शायद किताब में योगदान देने वाले बाकी सभी लोगों से भी यही कहा गया होगा।
- किताब के नाम को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इसका नाम ‘द इम्प्रेस’ है। उन्होंने कहा कि शायद श्रीदेवी इस नाम की हकदार थीं।
- हालांकि, वह उन्हें ‘स्क्रीन क्वीन’ कहना ज्यादा पसंद करते, क्योंकि उनके मुताबिक बाकी सभी एक्ट्रेसेस उनके बाद आईं।
मैं मरे हुए लोगों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचता
जब राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि क्या उन्होंने श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी कोई फिल्म देखी या उन्हें याद करने के लिए कुछ खास किया, तो उन्होंने साफ कहा, ‘नहीं। मैं मरे हुए लोगों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचता। जब कोई चला जाता है, तो वह मेरी जिंदगी से बाहर हो जाता है। मैं मरे हुए लोगों के बारे में सोचने के बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान देना पसंद करता हूं।’
उन्होंने आगे बताया कि वह इस समय अपनी फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं, जिसमें हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे।
आज भी समझ नहीं पाता कि उन्होंने स्क्रीन पर क्या किया
राम गोपाल वर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने श्रीदेवी की फिल्में जरूर देखी हैं और आज भी उनके काम को समझ पाना उनके लिए आसान नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘उनकी मृत्यु को इतने साल बीत चुके हैं। आज भी, मैं पर्दे पर उनकी एक्टिंग समझ नहीं पाता। उदाहरण के लिए, फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में चार्ली चैपलिन वाला वो सीन... उसके पीछे की कला को समझना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी उन सभी अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा बेहतर हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है।’
2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन
- बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में 54 साल की उम्र में हुआ था।
- उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
- ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’ और ‘हिम्मतवाला’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है।
ये भी पढ़ें- ‘मेरे विवाद की वजह से पापा की नौकरी गई’, रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा; सुशांत सिंह केस पर बोलीं एक्ट्रेस