शो 'तमिल आइडल' के जज बनेंगे ए.आर. रहमान, संगीतकार बोले- असाधारण आवाजों को एक साथ ला रहे हैं
A.R. Rahman Judge At Show Tamil Idol: संगीतकार ए.आर. रहमान जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो 'तमिल आइडल' में जज के तौर पर नजर आएंगे। इस शो को लेकर वह काफी उत्साहित हैं, इसके जरिए नए और प्रतिभाशाली गायकों को खोजना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'तमिल आइडल' सिंगिंग रियलिटी शो की आधिकारिक शुरुआत 18 अगस्त से हो जाएगी। इस दिन से इस शो के लिए ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। इस शो के लिए तमिलनाडु के उभरते गायकों को सोनी लिव एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
शो 'तमिल आइडल' को लेकर क्या बोले रहमान?
शो 'तमिल आइडल' के बारे में रहमान कहते हैं, ‘इस सफर के जरिए हम नई प्रतिभा, नए नजरिए और नई पीढ़ियों की अनकही कहानियों को सामने लाते हैं। 'तमिल आइडल' के साथ हम पहली बार तमिलनाडु की असाधारण आवाजों को एक साथ ला रहे हैं और उन्हें सराहे जाने का मंच दे रहे हैं।’
करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं रहमान?
संगीतकार रहमान दिवंगत गायिका आशा भोसले के लिए एक ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो को रिलीज करने की तैयारी भी कर रहे हैं। सोमवार को ए.आर. रहमान ने घोषणा की कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दिवंगत गायिका आशा भोसले के आगामी ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा होंगे।