सनी देओल ने याद की ‘गदर 2’ से पहले की स्थिति, कर्ज में डूबे थे एक्टर, बोले- ‘लगातार अच्छी फिल्में नहीं मिलीं'
Sunny Deol On Debt: अभिनेता सनी देओल ने फिल्म ‘गदर 2’ के पहले के जीवन और फिल्मी दुनिया की स्थितियों पर बात की। सनी ने बताया कि एक वक्त उनके ऊपर लाखों का कर्ज था। जानें क्या कहा अभिनेता ने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने सनी देओल का बॉलीवुड में कमबैक कराया था। अब इसकी रिलीज के तीन साल बाद एक्टर ने एक पॉडकास्ट में इस फिल्म पर चर्चा की।
‘गदर’ पर क्या बोले सनी देओल?
सनी देओल हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर मेहमान बनकर पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म 'गदर 2' की रिलीज से पहले अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात की। एक्टर ने पर कहा….
- मैंने गदर के साथ-साथ 'इंडियन' जैसी फिल्म भी दी, जो उस दौर की बाकी सभी फिल्मों से कहीं ज्यादा बड़ी हिट साबित हुई।
- ‘गदर’ ने इसके साथ रिलीज हुई फिल्म 'लगान' के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा कमाई की थी।
- फिर भी हाल ये रहा कि मुझे लगातार अच्छी फिल्में नहीं मिलीं।
- कॉर्पोरेट कंपनियां आईं और फिल्म इंडस्ट्री का स्वरूप बदलने लगा।
- मुझे ‘गदर’ के बाद इंडस्ट्री में सही विषय और निर्माता ही नहीं मिल रहे थे।
‘गदर 2’ के पहले कर्ज में क्यों डूबे सनी ?
पॉडकास्ट में सनी ने उन मुश्किलों पर भी बात की जो उन्होंने ‘गदर 2’ की रिलीज के पहले झेली थीं। सनी ने कहा, ‘मैं पैसों के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकता। लेकिन सच कहूं तो, मैं बहुत खुश हूं। जब मैं कर्ज में डूबा हुआ था, तब भी मैं बहुत खुश था। मैं अपनी जिंदगी जी रहा था।’
बता दें कि सनी देओल के घर सनी विला की ई-नीलामी का नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद उन्होंने करीब 56 करोड़ रुपये कर्ज चुकाया था।
‘गदर 2’ ने कितना कमाया?
2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक थी। 2023 में इसकी सीक्वल फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज हुई। फिल्म ने तगड़ी कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 691 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर रंधावा मुख्य भूमिकाओं में थे।